दिल्ली में कोरोना फिर से तोड़े रिकॉर्ड, पहली बार नए मामले 5000 के पार, 24 घंटों में 5673 नए Covid 19 मरीज
नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन के शुरुआत के साथ ही एक बार फिर से कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी आने लगी है। दशहरा खत्म होने के बाद ही दिल्ली में कोरोना के नए मरीजों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. बुधवार को दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या पहली बार 5 हजार के आंकड़े को पार कर गई। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए मरीजों की संख्या पिछले 24 घंटे में 5673 को पार गई।
Recommended Video

दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 5673 नए मामले सामने आए। इन नए मामलों के साथ ही दिल्ली में कोरोना संक्रमति मरीजों की संख्या 3,70,014 हो गई। राजधानी दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 9.37 % पर पहुंच गई है। वहीं मरीजों की रिकवरी रेट 90.33% है। वहीं दिल्ली में एक्टिव मरीज़ों की दर 7.93% है तो मृत्यु दर 1.73% है। वहीं राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 40 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में कोरोना की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 6396 हो गई है।
आपको बता दें कि भारत नें कोरोना संक्रमितों की संख्या 80 लाख पर पहुंच गई है। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 79,90,322 हो गई. जिसमें पिछले 24 घंटों में 43,893 नए मामले सामने आए।












Click it and Unblock the Notifications