कोरोना वायरस: सीबीएसई के बाद अब आईसीएसई बोर्ड की 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं भी स्थगित
आईसीएसई बोर्ड की 10वीं,2वीं की परीक्षाएं भी स्थगित
नई दिल्ली, 16 अप्रैल: आईसीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। काउंसलिंग फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है। सीआईएससीई की ओर से कहा गया है कि आईसीएसई की कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं को कोरोना महामारी के फैलाव को देखते हुए टाल दिया गया है। परीक्षा की नई तारीखों को लेकर जून के पहले हफ्ते में बैठक होगी। इस बैठक में ही परीक्षा को लेकर आगे का फैसला लिया जाएगा।
Recommended Video

कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए देश के ज्यादातर शिक्षा बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर चुके हैं या फिर टाल चुके हैं। हरियाणा, ओडिसा, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश और गुजरात की सरकारों ने दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं को टाल दिया गया है। कई राज्यों ने परीक्षाओं को रद्द कर छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करने का ऐलान किया है।
बता दें कि बुधवार को शिक्षा मंत्रालय नेकि सीबीएसई 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द करने और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं फिलहाल के लिए टाल देने का ऐलान किया था। सीबीएसई 10वीं के नतीजे बोर्ड द्वारा तैयार किए गए मापदंड के आधार पर तैयार करेगा। 12वीं कक्षा की परीक्षाएं बाद में होंगी, बोर्ड 1 जून को स्थिति की समीक्षा करेगा और नई तारीखों की जानकारी देगा।
देश में बहुत तेजी से बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण
देश में नए कोरोना संक्रमितों की संख्या रोज रिकॉर्ड तोड़ रही है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 217,353 नए केस आए और 1185 संक्रमितों की मौत हुई है। देश में कोरोना के एक्टिव केस 15 लाख 70 हजार के आंकड़े पर पहुंच गए हैं। कोरोना संक्रमण से देश में अब तक 1,74,350 मरीजों की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications