भारत में नए कोरोना केसों में 13 फीसदी गिरावट, 24 घंटों में 6561 नए मामले, 14 हजार से अधिक मरीज हुए ठीक
भारत में नए कोरोना केसों में 13 फीसदी गिरावट, 24 घंटों में 6561 नए मामले, 14 हजार से अधिक मरीज हुए ठीक
नई
id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
Recommended Video

एक्टिव केस 77 हजार, रिकवरी रेट में हुई बढ़ोतरी
देश में एक्टिव केसों की संख्या 77 हजार 152 है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.20 प्रतिशत शामिल है। जबकि राष्ट्रीय कोरोना वायरस रिकवरी रेट में और सुधार हुआ है। फिलहाल कोरोना रिकवरी रेट 98.60 प्रतिशत है।

देश में कोरोना से हुई अब तक 5.14 लाख मौतें
वहीं कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,29,45,160 है। वहीं अब तक हुई कुल रिकवरी 4,23,53,620 है। देश में कोरोना से अब तक 5 लाख 14 हजार 388 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,78,02,63,222 (178.02 करोड़) है।

डेली पॉजिटिविटी रेट 0.74%
देश में कोरोना के डेली पॉजिटिविटी रेट में भी तेजी से गिरावट हुई है। फिलहाल देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 0.74 फीसदी है। लहीं विकली पॉजिटिविटी रेट 0.99 प्रतिशत है। देश में कोरोना वायरस से अब तक 77 करोड़ कोरोना सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। भारत समेत दुनियाभर के 190 देशों में कोविड-19 फैला हुआ है। विश्वभर में अबतक 43 करोड़ से अधिक लोग कोविड-19 की वजह से मारे गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications