Covid-19 India: कोरोना मामलों में गिरावट, बीते 24 घंटों में 1542 मामले दर्ज, 8 मरीजों की मौत
Covid-19 India: कोरोना मामलों में गिरावट, बीते 24 घंटों में 1542 मामले दर्ज, 8 मरीजों की मौत
Coronavirus Cases in India: कोरोना वायरस मामलों में बीते दिनों के मुकाबले आज गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार 18 अक्टबूर के दिए आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में 1542 नए कोरोनो वायरस मामले दर्ज किए गए हैं। ये पिछले 6 महीनों में सबसे कम दर्ज किए गए मामले हैं वहीं 17 अक्टूबर को कोरोना दैनिक आंकड़ा 2,060 था। यानी आज 500 कम केस आए हैं। वही बीते एक दिन में कोरोना से 8 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 1,919 रिकवर हुए हैं, ये आंकड़ा भी 17 अक्टूबर लगभग 100 ज्यादा है।

देश में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 26,449 है। कोरोना एक्टिव केस कुल संक्रमणों का 0.06 प्रतिशत है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 0.68% है। देश में कोरोना से कुल हुई मौतों का आंकड़ा 5,28,913 है।
देश में कुल रिकवरी हुए मरीजों की संख्या 44077068 है। देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,19,36,66,738 है। वहीं पिछले एक दिनों में 4,23,087 वैक्सीन की डोज दी गई है।
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज कोरोना स्थिति पर करेंगे बैठक
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया मंगलवार को देश में कोरोना वायरस की स्थिति और चल रहे वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा करेंगे। इसको लेकर आगे क्या और कैसे करना है, इसपर इस बैठक के बाद फैसला लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार मनसुख मंडाविया कोरोना मामले, वैरिएंट, प्रोटोकॉल की भी समीक्षा करेंगे। ब
बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव राजेश एस गोखले, आईसीएमआर के महानिदेशक राजीव बहल, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल और अध्यक्ष सहित शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications