भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14 लाख के पार, दो दिन में बढ़े एक लाख केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामले 14 लाख के पार पहुंच गए हैं। वर्ल्डोमीटर के डाटा के अनुसार, रविवार शाम तक देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 14 लाख, चार हजार हो गई है। वहीं देश में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा 32,292 पर पहुंच गया है। देश में फिलहाल एक्टिव मरीज 472,887 हैं। वहीं इलाज के बाद संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 898,214 है। भारत में कोरोना के मामले बीते कुछ दिनों में बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। 50 हजार के करीब नए केस बीते दिनों में हर रोज सामने आए हैं। बीते दो दिनों में देश में एक लाख नए कोरोना मरीज तो बीते चार दिन में 2 लाख नए मरीज बढ़ गए हैं। दुनिया के दूसरे देशों से भारत की तुलना की जाए तो कोरोना प्रभावित देशों की सूची में भारत तीसरे नंबर पर है। अमेरिका और ब्राजील में ही भारत से ज्यादा मामले हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India: देश में मरीजों की संख्या 14 लाख के करीब,48,661 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus cases in india crosses 14 lakh death toll tops 32 thousand

    देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार हम इस तरह से देख सकते हैं कि बीते हफ्ते गुरुवार यानी 16 जुलाई को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या दस लाख पर पहुंची थी। इसके तीन दिन बाद रविवार को देश में कोरोना के 11 लाख केस हो गए तो बुधवार (22 जुलाई) शाम तक देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 लाख के आंकड़े को पार कर गई। ऐसे में देखें तो 10 से 11 और फिर 12 लाख केस होने में तीन-तीन दिन का समय लगा। यानी तीन दिन में एक लाख केस बढ़े। इसके बाद कोरोना के कुल मामले 12 लाख से 13 लाख तक पहुंचने में सिर्फ दो दिन लगे। बुधवार शाम को 12 लाख मामले थे जो शुक्रवार यानी 24 जुलाई को 13 लाख हो गए। इसके दो दिन बाद यानी आज कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 14 लाख से ज्यादा हो गई है।

    देश में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य है। महाराष्ट्र में तीन लाख, 66 हजार केस हैं और 13, 384 मौतें हुई हैं। इसके बाद तमिलनाडु में दो लाख 13 हजार, दिल्ली में 1 लाख 30 हजार से ज्यादा मामले हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश में 96 हजार, कर्नाटक में 90 हजार, उत्तर प्रदेश में 66 हजार, पश्चिम बंगाल में 56 हजार, गुजरात और तेलंगाना में 54 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले अब तक सामने आ चुके हैं। वहीं दुनियाभर में रविवार शाम तक कोरोना संक्रमण के मामले 16,256,155 पर पहुंच गए हैं और 649,345 मौतें अब तक हो चुकी हैं। दुनिया में इस समय कोरोना के 5,658,006 एक्टिव मरीज हैं। वहीं इससे ठीक होने वालों की संख्या 9,948,704 है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+