COVID19 India: देश में बीते 24 घंटों में 2,797 दर्ज हुए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 29,251

COVID19 India: देश में बीते 24 घंटों में 2,797 दर्ज हुए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 29,251

भारत कोरोना वायरस अपडेट: भारत में बीते दिनों के मुकाबले कोरोना केस में शनिवार 08 अक्टूबर को केसों में बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 08 अक्टूबर को देश में बीते 24 घंटों को 2,797 कोरोना केस सामने आए हैं, जो कल की तुलना में 800 अधिक है। भारत ने शुक्रवार को 1,997 नए कोरोना वायरस केस दर्ज किए थे। देश में बीते 24 घंटों में 3,884 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटों में कोरोना केस में 25% का इजाफा | वनइंडिया हिंदी | *News
    coronavirus case

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह भी बताया कि भारत के एक्टिव कोविड -19 मामले 30,362 से घटकर 29,251 हो गए हैं। मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि गुरुवार को सक्रिय कोरोना मामले 32,282 थे।

    भारत में कोरोना के कुल केसों की संख्या 4,46,09,257 तक पहंच गई है। देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,28,778 हो गई है। भारच में कोरोना रिकवरी रेट वर्तमान में 98.75% है। वहीं कुल रिकवर हुए लोगों की संख्या 4.40 करोड़ (4,40,51,228) से अधिक है। भारत में कोरोना केस वर्तमान में कुल मामलों का 0.07% है।

    देश में कोरोना विकिली पॉजिटिविटी रेट 1.30 फीसदी है और डेली पॉजिटिविटी रेट 1.05% है। देश में अब तक कोरोना सैंपल टेस्ट 89.67 करोड़ (89,67,48,226) किए गए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में कुल 2,66,839 कोविड-19 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।

    देश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के मुताबिक अब तक 218.93 करोड़ (2,18,93,14,422) वैक्सीन डोज दी गई है। वहीं बीते 24 घंटों में कुल 4,96,833 वैक्सीन डोज दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+