Coronavirus को लेकर चेतावनी के बावजूद एक जगह जमा हुए 79 लोग, सभी के खिलाफ केस दर्ज
कोच्चि। कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पिछली रात एक रियलिटी शो प्रतियोगी के स्वागत के लिए कई लोग पहुंचे थे। वहीं, एयरपोर्ट पर जमा हुए 4 लोगों के खिलाफ नामजद और 75 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एयरपोर्ट के अधिकारियों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन किया है।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एयरपोर्ट अधिकारियों ने लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी लगाई है। केरल में कोरोना वायरस के 22 मामले सामने आए हैं। वहीं, पिछले तीनों तीन मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे गई थी। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अब तक सबसे अधिक केस सामने आए हैं। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 33 है जबकि यूपी में अभी तक 12 केस सामने आए हैं।
वहीं, भारत में अब तक कोरोना वायरस के 110 मामले सामने आए हैं। देश में इस महामारी से दो लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक में एक मौत हुई है जबकि दूसरी मौत दिल्ली में हुई है। फिलहाल केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पूरी कोशिश कर रही हैं। पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि राजस्थान के तीन लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। इस वायरस के संक्रमण से पूरी तरह सही होने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। दुनिया के 115 से भी ज्यादा देश कोरोना वायरस का कहर झेल रहे हैं। इस खतरनाक वायरस के कारण अबतक 5000 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस के कारण सबसे अधिक मौतें चीन में हुई हैं जहां 3100 से अधिक लोगों की मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications