Covid-19 India: भारत में 18 हजार से ज्यादा कोरोना के मरीज, बीते 24 घंटों में 3,824 नए केस
Corona Cases in India: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,824 नए मामले सामने आए हैं। वहीं देश में सक्रिय मामले 18,389 हैं।

Covid-19 India Today Update: भारत में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। देश में फिलहाल एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 18 हजार से ज्यादा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताहिक भारत में बीते दिनों की तुलना में आज रविवार (2 अप्रैल) को 28 फीसदी कोविड-19 केस बढ़ गए हैं। भारत में दैनिक कोविड मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 3,800 से अधिक नए कोविड-19 के केस सामने आए हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या 18,389 है।
देश में शनिवार को 2,994 कोरोना के केस दर्ज किए गए थे। वहं शुक्रवार को 3,095 दैनिक मामले दर्ज किए गए थे।
देश कोरोना एक्टिव केस 18,389 कुल संक्रमित केसों की तुलना में 0.04 फीसदी है। देश में कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 4,41,73,335 (98.77%) हो गई है। देश में कोविड से होने वाली मौत का आंकड़ा 5,30,881 है।
बीते 24 घंटे में 1,784 मरीज कोरोना से रिकवर हुए हैं। देश में फिलहाल कोरोना रिकवरी रेट 98.77 फीसदी है। डेली पॉजिटिविटी रेट 2.87 प्रतिशत है और साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 2.24 फीसदी है।
भारत में कोरोना वैक्सीनेशन की बात करे तो 16 जनवरी 2021 को शुरू हुए वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 2.2 अरब से अधिक लोग वैक्सीन की डोज ले चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 2,799 लोगों ने वैक्सीनेशन डोज लगवाई है।












Click it and Unblock the Notifications