Corona ने पकड़ी रफ्तार, 4 दिन में दोगुने हुए मामले, अब तक 2000 के करीब लोग कोरोना से संक्रमित
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में 4 दिनों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 4 दिनों में भारत में कोरोना संक्रमण के मामले दोगुने हो गए है। ये संख्या 2000 के करीब पहुंच गई है। आंकड़ों पर नजर डाले तो भारत में कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या में 4 दिनों में दोगुनी रफ्तार से बढ़ी है।

Recommended Video
महाराष्ट्र के अलावा दिल्ली में भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में राजस्थान में 27, केरल में 24 और मध्य प्रदेश में 20 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोगों की वजह से कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। माना जा रहा है कि दिल्ली में संख्या अभी और तेजी से बढ़ेगी। वहीं असम, झारखंड में भी कोरोना संक्रमण का पहला केस सामने आया है। असम में पहला केस सामने आने के 24 घंटे बाद 12 नए मामले सामने आ गए। वहीं बिहार में 24 मामले सामने आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications