नहीं थम रही Coronavirus की रफ्तार, स्पेन को पछाड़ पांचवें नंबर पर पहुंचा भारत, अब तक 6600 से ज्यादा मौत

नहीं थम रही Corona की रफ्तार, स्पेन को पछाड़ पांचवें नंबर पर पहुंचा भारत, अब तक 6600 से ज्यादा मौत

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 1 हफ्ते में कोरोना वायरस ने और रफ्तार पकड़ ली है। हालत यह है कि देश में कोरोना वायरस के मामलों से उसे स्पेन से आगे पहुंचा दिया है। दुनियाभर में करोना वायरस से प्रभावित देशों में अब बारत पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। कोरोना वायरस के मामलों में भारत ने स्पेन को पीछे छोड़ दिया है। शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत ने स्पेन को पीछे छोड़कर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित दुनिया का पांचवां देश बन गया है।

Recommended Video

    Coronavirus: India में कोरोना मरीजों की संख्या 2.46 लाख के पार, 6929लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी
     Coronavirus Big Update: India overtake Spain in Corona Patients Number, now on 5th Position in World

    कोविड-19 संक्रमण के मामले भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक कोरोना वायरस की संख्या बढ़कर 2 लाख 45 हजार 670 हो गए हैं। वहीं देशभर में अब तक 6600 से अधिक लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो चुकी है। अगर सिर्प 24 घंटे के आंकड़ों पर नजर डाले तो पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के मामलों की चलते भारत इटली और स्पेन से भी आगे निकल गया। स्पेन में कोरोना संक्रमण के मामले 2 लाख 41 हजार 310 पहुंच चुके हैं तो वहीं भारत में अब कोरोना संक्रमण के मामले 2 लाख 46 हजार 549 पहुंच चुके हैं। भारत से आगे बिट्रेन, रूस, ब्राजील और अमेरिका है। सिर्फ 24 में कोरोना के 9887 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 294 लोगों की मौत हो गई है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक देश में एक लाख 15 हजार 942 संक्रमित मरीजों का इलाच चल रहा है। वहीं 1 लाख 14 हजार 72 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। देश में कोरोना मरीजों की संख्या में से 48.20 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। भारत में सबसे ज्यादा 2,849 मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद गुजरात में 1190, इसके बाद दिल्ली में 708 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। । स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक भारत में कोरोना से मरने वाले मरीजों में अधिकांश मरीज किसी न किसी दूसरे बीमारी से ग्रसित है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+