कोरोना वायरस: Social Distancing की जरूरत के बीच वायरल हुआ आनंद महिंद्रा का ये ट्वीट

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचना समय की जरूरत बन गई है। पीएम मोदी ने भी कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए 22 मार्च (रविवार) को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। सोशल मीडिया पर लोग वे तमाम तरीके साझा कर रहे हैं, जो उन्होंने सेल्फ क्वारंटाइन के लिए अपनाया है। इसी तरह, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी एक तस्वीर के जरिए बताया है कि वे किस तरह अपने घर में रह रहे हैं।

आनंद महिंद्रा ने एक ग्राफ साझा किया

आनंद महिंद्रा ने एक ग्राफ साझा किया

सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा ने एक ग्राफ साझा कर बताया कि वे कैसे खुद को अलग रख रहे हैं। उन्होंने इसको लेकर ट्वीट किया और लिखा, ' मैंने अपने घर के अलग-अलग हिस्सों को मेट्रो स्टेशन का नाम दिया है। लिविंग रूम अब आधिकारिक तौर पर डाउनटाउन स्टेशन है। डाइनिंग रूम क्रॉफोर्ड मार्केट स्टेशन है और इसी तरह आगे भी...।' इस ग्राफ में घर के अंदर हर जगह जैसे बाथरूम, मेलबॉक्स, बेडरूम, बुकशेल्फ़ और फ्रिज अलग-अलग रंगों की लाइन से जुड़े हैं।

वायरल हुआ महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन का ट्वीट

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने जैसे ही ये ग्राफ ट्विटर पर शेयर किया, ये तेजी से वायरल होने लगा और इस ट्वीट को अभी तक 4 हजार से अधिक यूजर्स ने लाइक किया है। इस पर कई यूजर्स प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पूरी की पूरी सिटी ही घर के अंदर बसी थी, हमे पता ही नहीं था।' जबकि एक यूजर ने लिखा कि मेरा घर ही मेरी दुनिया है। बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते को मामलों को देखते हुए पिछले दिनों आनंद महिंद्रा ने सरकार से एक अपील की थी।

कोरोना वायरस को लेकर की थी सरकार से ये अपील

कोरोना वायरस को लेकर की थी सरकार से ये अपील

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया था, 'भारत ने इस संकट से निपटने के लिए अब तक अच्छा काम किया है। रोकथाम के लिए किए गए उपायों की दुनिया भर में सराहना की गई है। लेकिन इस वायरस के टेस्ट की दर को देखते हुए हमें निजी क्षेत्र को इसे शुरू करने और अपनी क्षमता को बढ़ाने की अनुमति देने की आवश्यकता है।' कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा भी लगातार सलाह दी जा रही है कि अधिक से अधिक अपने घरों में रहें, जिसके बाद कई लोगों ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट से बचने और खुद की सुरक्षा के लिए घर से काम करना शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+