कोरोना पर अमित शाह ने दिल्ली, हरियाणा और यूपी के मुख्यमंत्रियों संग की बैठक, रैपिड एंटीजन टेस्ट किट पर दिया जोर

नई दिल्‍ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्रों में कोरोना वायरस की स्थिति पर चर्चा के लिये गुरुवार को दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक की। दिल्ली और NCR में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी मौजूद थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिये बैठक में शामिल हुए।

कोरोना पर अमित शाह ने दिल्ली, हरियाणा और यूपी के मुख्यमंत्रियों संग की बैठक, रैपिड एंटीजन टेस्ट किट के उपयोग पर दिया जोर

गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक में रैपिड ऐंटीजेन टेस्ट किट से टेस्ट पर जोर दिया, जिससे कि संक्रमण कम किया जा सके। केंद्र सरकार यूपी और हरियाणा को ये किट उपलब्ध करा सकती है। दोनों राज्यों को कहा गया है कि मत्युदर कम रखने लिए लोगों जल्द से जल्द भर्ती करने पर फोकस करना होगा। अमित शाह ने इस बैठक में एनसीआर में कोरोना की मैपिंग के लिए आरोग्य सेतु और इतिहास ऐप के इस्तेमाल पर जोर दिया। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि यूपी और हरियाणा एम्स के टेलीमेडिसिन कंसल्टेशन ले सकते हैं , इसमें मरीजों को एक्सपर्ट सलाह दी जाएगी।

Recommended Video

    Coronavirus: Delhi में खुला देश का पहला Plasma Bank, Arvind Kejriwal ने की ये अपील | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि दिल्ली में बुधवार तक कोविड से 89,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 2,803 लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ कर 24,056 हो गए हैं जबकि अब तक 718 लोगों की मौत हुई है। एनसीआर में पड़ने वाले राज्य के गौतम बुद्ध नगर जिले में अब तक 2,362 मामले सामने आये हैं और 22 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, गाजियाबाद में संक्रमण के अब तक 851 मामले सामने आये हैं और 56 लोगों की मौत हुई है। हरियाणा में कोरोना संक्रमण के कुल 14,941 मामले सामने आये हैं और इस महामारी से राज्य में 240 लोगों की मौत हुई है। गुड़गांव में 92 और फरीदाबाद में 80 लोगों की मौत हुई है। दोनों जिलों को मिला कर 9,300 से अधिक मामले सामने आये हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+