कर्नाटक में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक दिन में सामने आए सर्वाधिक 1267 नए केस

नई दिल्ली। देशभर से लगातार सामने आ रहे कोरोना वायरस के नए मरीजों की संख्या ने केंद्र और राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच कर्नाटक में भी कोरोना वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कर्नाटक में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 1,267 नए मामले सामने आए हैं, यह संख्या राज्य में पिछले उच्चतम नए केस का लगभग दो गुना है। बता दें कि रविवार को ही देशभर से 20,000 नए मामले सामने आए, यह एक दिन में कोरोना मरीजों का रिकॉर्ड आंकड़ा है।

coronavirus all records in Karnataka 1267 new cases revealed in a day

आंकड़ों के मुताबिक पिछले एक सप्ताह में कर्नाटक में कोरोना मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है। 28 जून को 1,267 नए केस के साथ राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 13,190 हो गई। इस दिन 16 रोगियों की मौत हुई है। वहीं, राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 220 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई। 243 रोगियों का आईसीयू में इलाज चल रहा है। रविवार को सामने आए सबसे अधिक मामलों में बेंगलुरू शहर का सबसे बड़ा योगदान रहा, यहां से 783 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से यहां मामले बढ़े है, रोजाना आने वाले केस 150-200 के स्तर से बढ़कर 300 से 400 के बीच हो गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि कर्नाटक में कुल मरीजों की संख्या 13,190 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 207 लोगों की मौत हो चुकी है और 7,507 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। बता दें कि राज्य में कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दो प्रमुख सरकारी प्रयोगशालाओं को बंद कर दिया है जिस वजह से 11,500 से अधिक नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रयोगशालाओं के बंद होने से कर्नाटक में आने वाले समय में संक्रमितों की संख्या में बड़ा इजाफा हो सकता है।

कर्नाटक में पिछले महीने के मुकाबले इस जून में संक्रमण तेजी से बढ़ा है, राज्य में अप्रैल के अंत तक 3,500 से भी कम मरीजों की पुष्टि हुई थी जबकि जून में यह 12,000 के करीब पहुंच गई है। जून में मृत्यु का आंकड़ा भी लगभग चार गुना बढ़ा है। अप्रैल में 54 मरीजों के मुकाबले इस महीने 195 मरीजों की मौत हुई। बता दें कि तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, तमिलनाडु और दिल्ली के साथ कर्नाटक भी उच्च-विकास वाले राज्यों में से एक है।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक: कोरोना मरीजों का इलाज करने से मना नहीं कर सकते प्राइवेट अस्पताल, सरकार ने जारी किया आदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+