CORONAVIRUS: अक्षय कुमार ने शेयर किया वीडियो- ये लोग कोरोना को छुट्टी पर समझ रहे हैं क्या

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते खतरे के बीच अलग-अलग लोगों की ओर से लगातार सावधानी बरतने की अपील भी की जा रही है। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी एक वीडियो शेयर कर लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। साथ ही उन लोगों पर गुस्सा जाहिर किया है जो विदेश से लौटे हैं और जरूरी एहतियात ना करते हुए घर के बाहर जा रहे हैं। अक्षय ने कहा कि कोरोना को छुट्टी पर समझने की भूल ना करें वो अपने काम पर है।

कोरोना काम पर लगा है

कोरोना काम पर लगा है

वीडियो में अक्षय कुमार ने कहा है,मुझे समझ नहीं आ रहा कि तमाम निर्देशों के बाद भी लोग बाहर क्यों जा रहे हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर जो लोग सफर से लौटे हैं उनका टेस्ट किया जा रहा है। उन्हें मुहर लगाकर होम क्वारंटाइन के लिए भेजा जा रहा है कि तुम्हें सोशल डेस्टेंस बनाकर रहना है। ये करना है अपने लिए और अपने आस-पास के लोगों के लिए। हैरानी के बात यह है कि मुहर लगने के बावजूद कुछ लोग अलग-अलग शहरों में जा रहे हैं। शादियों, पार्टियों या भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जा रहे हैं। ये किस तरह की मानसिकता है। इनको समझ नहीं आ रहा है कि कोरोनावायरस छुट्टी पर नहीं है वो जोरशोर से अपने काम में लगा है।

कोरोना से रेस जीतनी है

अक्षय ने कहा, कोरोना रेस में हम लोगों से आगे चल रहा है। ये रेस अभी खत्म नहीं हुई है. हम इस रेस को जीत सकते हैं और हमें जीतना ही होगा. डॉक्टर्स, नर्स, पुलिस, अथॉरिटीज लोगों की मेहनत को रेस के बीच लंगड़ी न मारें। ये पहली ऐसी रेस होगी जिसमें पहने रुकने वाला जीतेगा। जो आपके हाथों पर मुहर लगी है उसे बैज ऑफ ऑनर कहती है क्योंकि न सिर्फ आप अपनी जान बल्कि कई लोगों की जान भी बचा रहे हैं।

भारत में 258 केस हुए

भारत में 258 केस हुए

कोरोना वायरस का कहर पूरा विश्व झेल रहा है। भारत में भी कोरोना वायरस के मामलों में लगातार तेजी आई है। राजस्थान में शनिवार को कोरोना के 6 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिनमें से 5 केस भीलवाड़ा और एक जयपुर में सामने आया है। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या 258 तक पहुंच गई है। कोरोना वायरस के कारण देश में चार लोगों की मौत हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के 25 मामले सामने आए हैं। सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं जहां, कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 52 हो गई है। जबकि यूपी में भी कोरोना वायरस संक्रमण के 23 केस सामने आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+