कोरोना की दूसरी लहर के बीच राहत, 38% एक्टिव मामलों में गिरावट, टेंशन बढ़ा रहे 3 राज्य
नई दिल्ली, मई 31: देश में कोरोना की दूसरी लहर अब थमने की कगार पर पहुंच गई है, जिसके बाद रोजाना सामने आने वाले नए मामलों में गिरावट देखी जा रही है। अब नए केस 2 लाख से कम दर्ज हो रहे है। इसके साथ ही देश में 1 मई के बाद से 38 फीसदी संक्रमण के मामलों में कमी रिकॉर्ड की जा रही है, लेकिन तमिलनाडु, असम, ओडिशा, आंध्र प्रदेश से सामने आने वाले आंकड़े चिंता बढ़ा रहा हैं, यहां लगातार तेजी से मामलों में उछाल आया है।

आधिकारिक आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली, उत्तर प्रदेश में 1 मई से 31 मई के बीच 85 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। सोमवार (31 मई) को देश में एक्टिव केस की संख्या 20 लाख 26 हजार है, जबकि यही आंकड़ा 1 मई को 32 लाख 68 हजार हो गया था। देश के कुल एक्टिव केस के मामलों में 38 प्रतिशत कमी देखी गई हैं। वहीं अगर संक्रमण के नए मामलों की बात करें तो देश में 1 मई को 4.01 लाख नए केस आए थे, जिसमें अब 62 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। आज देश में 1.52 लाख नए केस रिकॉर्ड हुए।
तमिलनाडु और असम में आया उछाल
वहीं दिल्ली ने ने दैनिक मामलों (96.50 प्रतिशत) के साथ-साथ एक्टिव केस (87.81 प्रतिशत) दोनों के मामले में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की है। ऐसे ही केरल, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में सक्रिय मामलों में कमी देखने को मिली है। लेकिन आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि तमिलनाडु और असम में सक्रिय मामलों में दोगुने से अधिक की वृद्धि हुई है। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों में उछाल 165.39 प्रतिशत रहा है। 1.15 लाख से 3.05 लाख पहुंच गया है। ज्य में 1 मई को 18,692 मामले दर्ज किए गए, जो सोमवार तक बढ़कर 28,864 हो गए। ऐसे ही असम में 1 मई को 3,197 मामले दर्ज किए गए, जो सोमवार को 1.5 प्रतिशत बढ़कर 3,245 हो गए। असम में सक्रिय मामलों में 113.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। 1 मई को 25,173 से 31 मई को 53,795 तक पहुंच गए। बता दें कि असम और तमिलनाडु दोनों में मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव हुए थे।
इसके साथ हीरोजाना के मामलों में 50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट वाले राज्यों की बात करें तो ओडिशा (48.06 फीसदी) और आंध्र प्रदेश (34.81 फीसदी) ने भी सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की है। ओडिशा में सक्रिय मामले 83,438 हैं और आंध्र प्रदेश में 1.65 लाख मामले हैं।
ओडिशा में भी दैनिक मामलों में वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन आंध्र प्रदेश के लिए यह 22.78 प्रतिशत कम हो गया है। जिन राज्यों में दैनिक मामलों में 50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है, वे हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक और पंजाब हैं। केरल में 47 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि पश्चिम बंगाल में दैनिक मामलों में 35 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।












Click it and Unblock the Notifications