जमात के कार्यक्रम से करीब 9 हजार लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा- केंद्र सरकार

नई दिल्ली। दिल्ली का निजामुद्दीन मरकज कोरोना वायरस के सबसे बड़े हॉट स्पॉट के रूप में सामने आया है। वहीं, यहां आयोजित हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। इस कार्यक्रम से 7,600 भारतीय और 1,300 विदेशी लोगों के जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। तबलीगी जमात के 7,688 कार्यकर्ताओं की पहचान भी की जा रही है।

Recommended Video

    Coronavirus Nizamuddin Markaz: Tablighi Jamaat के कार्यक्रम से खतरे में 9000 लोग | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus: 9000 people at risk from Tableeghi jamaat event, says centre

    उनके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है ताकि उनको क्वारंटाइन किया जा सके, गृह मंत्रालय द्वारा ये जानकारी दी गई है। अभी तक तबलीगी जमात से जुड़े 400 लोग संक्रमित पाए गए हैं। तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 190 लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि 71 लोग आंध्र प्रदेश में संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, दिल्ली में 53 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि तेलंगाना में 28, असम में 13, महाराष्ट्र में 12 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

    इसके अलावा अंडमान में 10, जम्मू कश्मीर में 6, दो-दो गुजरात और पुदुचेरी में संक्रमित पाए गए हैं। गृह मंत्रालय के मुताबिक, 1 अप्रैल तक 1,051 लोगों को क्वारंटाइन किया जा चुका है और 21 लोग कोरोना से संक्रमित हैं जबकि दो लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश से दो दिनों में जमात से जुड़े 569 लोगों को पकड़ा गया है। इसकी जानकारी कल यूपी सरकार द्वारा दी गई थी।

    भारत में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। देश में इस वायरस के कारण अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1965 हो गई है, इसमें 151 ठीक होकर घर जा चुके हैं। पिछले 12 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 131 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुरुवार को ये जानकारी दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+