Coronavirus: भजन सम्राट अनूप जलोटा को आइसोलेशन में रखा गया, यूरोप की यात्रा कर लौटे थे मुंबई
नई दिल्ली। देश और दुनिया में कोरोना वायरस महामारी की तरह फैल चुका है। भारत में अबतक इससे 126 लोग संक्रमित हैं और तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसी बीच एक खबर ये भी इा रही है कि मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा को आइसोलेशन पर रखा गया है। वो यूरोप की यात्रा से लौटे थे और सीधे उन्हें एयरपोर्ट से होटल ले जाया गया। अभी उन्हें एक या दो दिन और निगरानी में रखा जाएगा। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट करते हुए दी है।
Recommended Video

एबीपी न्यूज से बात करते हुए अनूप जलोटा ने इसकी पुष्टि की है कि कोराना वायरस को देखते हुए उन्हें सीधे होटल भेज दिया गया। जहां उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। अनूप जलोटा यूरोप से सीधे मुंबई लौटे थे। होटल में 60 से ज्यादा की उम्र के लोगों पर नजर बनाकर रखी गई है। बता दें कि अनूप जलोटा की उम्र 66 साल है। उन्होंने बताया कि इस वक्त बीएमसी के 25 डॉक्टरों की टीम यहां पर मौजूद है और होटल में उन जैसे सभी लोगों की अच्छे से देखभाल की जा रही है।
उन्होंने जानकारी दी कि उनके बगल वाले कमरे में एक वृद्ध जोड़े को भी अलग-थलग रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल वो यह बताने की हालत में नहीं है कि प्लेन से उतरने के बाद कुल कितने लोगों को होटल लाया गया है। अनूप जलोटा ने इस बात का भी दावा किया कि दुनिया भर में कोरोना वायरस के खौफ के बावजूद होलैंड में 7 मार्च, जर्मनी में 8 मार्च, लेस्टर में और लंदन में 15 मार्च को उनके शोज हुए, जहां भारी संख्या में आए लोगों ने बड़े उत्साह के साथ उनके तमाम शोज का लुत्फ उठाया। आपको बता दें कि अनूप जलोटा जसलीन मथारू को लेकर चर्चा में थे। 'बिग बॉस' सीजन 12 में अनूप जलोटा जसलीन के साथ बतौर कंटेस्टेंट आए थे।
शो के दौरान इन दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा किया था हालांकि बाद में इसे झूठा बताया। बिग बॉस के दौरान इन दोनों का रिश्ता इस वजह से भी चर्चा में था क्योंकि जसलीन उम्र में जलोटा से 37 साल छोटी थीं। उधर कोरोना वायरस की वजह से बॉलीवुड के 'ट्रेजिडी किंग' दिलीप कुमार को भी आइसोलेशन में रखा गया है। इस बात की जानकारी दिलीप कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें कोरोना वायरस की वजह से अलग रखा गया है। दिलीप कुमार ने लिखा, 'कोरोना वायरस से मैं पूरी तरह से आइसोलेशन और क्वारेनटाइन में हूं। सायरा इस बात का ख्याल रख रही हैं कि मुझे किसी भी तरह का कोई इंफेक्शन न हो।'
-
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान












Click it and Unblock the Notifications