Coronavirus के चलते आइसोलेशन में रखे गए 93 साल के बुजुर्ग को 5 साल की मासूम ने लिखा भावुक खत, वायरल

नई दिल्‍ली। 5 साल की एक मासूम ने 93 वर्षीय पड़ोसी को एक पत्र लिखा है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें जो सबसे खास बात है वो ये कि 93 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना वायरस के लक्षण के चलते आइसोलेशन में हैं। एलएमएस नाम के ट्वीटर प्रोफाइल से इस चिट्ठी को पोस्‍ट किया गया जिसके बाद से ये वायरल हो गया है। एलएमएस ने अपने पोस्‍ट में लिखा- मेरे दादा जी आइसोलेशन में हैं और उनकी सेहत भी अच्‍छी है। उन्‍हें उनकी 5 साल की पड़ोसी से एक पत्र मिला है जिसे पढ़कर किसी के चेहरे पर मुस्‍कान आ जाए। एलएमएस ने अपने कैप्‍शन में लिखा कि पत्र लिखकर किरह नाम की मासूम बच्‍ची मेरे दादा जी का हाल जानना चाहती है।

क्‍या लिखा है पत्र में

क्‍या लिखा है पत्र में

5 साल की बच्‍ची में पत्र में लिखा ' हैलो मेरा नाम किरह है। मैं 5 साल की हूँ। मुझे कोरोनोवायरस के कारण घर पर रहना होगा। मैं सिर्फ यह देखना चाहता था कि क्या आप ठीक हैं? मैंने आपको याद दिलाने के लिए एक इंद्रधनुष तैयार किया है कि आप अकेले नहीं। यदि आप मुझे लिख सकते हैं तो जरूर लिखिएगा।

बुजुर्ग ने भी दिया पत्र का जवाब

पत्र पढ़ने के बाद 93 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे पर मुस्‍कान आई और उन्‍होंने भी इसका जवाब दिया। उन्‍होंने लिखा- "हेलो किरह, मैं आपका पत्र पाकर बहुत खुश हूं। मुझे कहते हुए काफी खुशी हो रही है कि आपने मेरी सेहत के बारे में जानना चाहा। मैं बताना चाहता हूं कि मैं स्‍वस्‍थ्‍य हूं। आप की तरह, मैं भी सबसे अलग हूं इसलिए मेरे लिए आपकी चिंता जानकर बहुत अच्‍छा लगा। मेरा नाम रॉन है और मैं 93 साल का हूं। मैं 1955 में क्रिसेंट में कदम रखने वाला पहला व्यक्ति था। कोरोनावायरस के चलते स्थिति बहुत खराब है और हम सभी को इसे दूर करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करनी चाहिए और उम्मीद है कि फिर से हम सब इससे बाहर आ जाएंगे। "

बुजुर्ग ने की पेटिंग की तारीफ

बुजुर्ग ने की पेटिंग की तारीफ

रॉन ने अपने जवाबी पत्र में लिखा कि आपने जो इंद्रधनुष बनाया वो अदभुत है। इसे मैं अपनी खिड़की पर रखने जा रहा हूं ताकि लोग इसे देख सकें। मुझे खत लिखने के लिए मैं फिर से धन्‍यवाद देना चाहता हूं। इस पोस्ट को अब तक एक लाख से अधिक लाइक और लगभग 23,000 रीट्वीट मिल चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+