देश में बढ़ता कोरोना का कहर: बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 60 लोगों की मौत, 1463 नए मामले

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक कुल आंकड़ा 28000 के पार हो चुका है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार देश में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 28380 हो चुकी है। हालांकि 6362 लोगों को ठीक भी हो चुके हैं। वहीं 886 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1463 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 60 लोगों को इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है। यह आंकड़ा 24 घंटों में हुई मौतों और संक्रमणों में अबतक का सबसे ज्‍यादा है।

Recommended Video

    Corona Patients की संख्या 28 हजार के करीब, 24 घंटे में आए 1396 New Positive Case | वनइंडिया हिंदी
    देश में बढ़ता कोरोना का कहर: बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 60 लोगों की मौत, 1463 नए मामले

    बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि 20 अप्रैल से लॉकडाउन के दौरान उन इलाकों में कुछ छूट भी दी गई है, जहां कोरोना के मामले कम हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार यानी आज मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में हॉटस्पॉट वाले इलाकों में लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत भी दिये हैं।

    कोरोना हॉटस्पॉट में जारी रहेगा लॉकडाउन, PM मोदी ने दिए संकेत

    कोरोनावायरस संकट और लॉकडाउन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडाउन खोलने को लेकर एक नीति तैयार करनी होगी। राज्य अपनी नीति तैयार करें कि कैसे रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन को खोलना है। बैठक के दौरान, नौ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने विचार प्रधानमंत्री के सामने रखे। इनमें से चार मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन को बढ़ाने का सुझाव दिया है। बता दें कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया। यह लॉकडाउन 3 मई तक जारी रहेगा।

    सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में संकेत दिए हैं कि 3 मई के बाद निर्णय होगा, जो प्रदेश ज्यादा प्रभावित हैं, वहां लॉकडाउन जारी रहेगा जिन राज्यों में स्थिति ठीक है वहां जिलावार रियायत दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर चिंता करने की जरूरत नहीं है। हमारी अर्थव्यस्था अच्छी स्थिति में है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+