Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

HMPV Virus कैसे अलग है HRSV और COVID-19 से? शुरुआती लक्षण लगभग एक जैसे, परिणाम घातक!

HMPV Virus News: चीन में उभरे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) ने भारत में भी दस्तक दे दी है। कोरोना महामारी के बाद यह नया खतरा लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। खास बात यह है कि HMPV संक्रमण की शुरुआत भी चीन से ही हुई है।

अब बेंगलुरु और अहमदाबाद में इस वायरस के मामले सामने आए हैं, और राज्य सरकारें इसे लेकर सतर्क हो चुकी हैं। लेकिन HMPV, HRSV, और COVID-19 तीनों में क्या अंतर है, और कौन सा वायरस ज्यादा खतरनाक है? आइए इसको समझते हैं...

HMPV Virus News

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (hMPV), ह्यूमन रेस्पिरेटरी सीनसीटियल वायरस (HRSV), और COVID-19 (SARS-CoV-2) तीनों श्वसन तंत्र को प्रभावित करते हैं, लेकिन उनकी उत्पत्ति, लक्षण, गंभीरता, और मृत्यु दर में महत्वपूर्ण अंतर हैं। COVID-19 की मृत्यु दर hMPV और HRSV से अधिक पाई गई है, और यह वैश्विक महामारी का कारण बना। hMPV और HRSV मुख्य रूप से बच्चों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले व्यक्तियों को प्रभावित करते हैं, जबकि COVID-19 सभी आयु समूहों को प्रभावित कर सकता है।

तीनों वायरस: कहां से आए और क्या हैं इनके लक्षण?

1. HMPV (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस)

  • खोज: 2001 में नीदरलैंड में खोजा गया।
  • परिवार: वायरस पैरामिक्सोविरिडे परिवार का सदस्य है।
  • लक्षण: सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण (बुखार, खांसी, नाक बहना)। गंभीर मामलों में निमोनिया और ब्रोंकियोलाइटिस।
  • प्रभाव: बच्चों और बुजुर्गों पर अधिक असर।

2. HRSV (ह्यूमन रेस्पिरेटरी सीनसीटियल वायरस)

  • खोज: 1956 में खोजा गया।
  • परिवार: वायरस पैरामिक्सोविरिडे परिवार का सदस्य है।
  • लक्षण: बच्चों में ब्रोंकियोलाइटिस और निमोनिया का प्रमुख कारण। वृद्धों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वालों को अधिक प्रभावित करता है।

3. COVID-19 (SARS-CoV-2)

  • खोज: 2019 में चीन के वुहान में।
  • परिवार: कोरोनाविरिडे परिवार का सदस्य है।
  • लक्षण: बुखार, खांसी, सांस लेने में कठिनाई, स्वाद और गंध का जाना। गंभीर मामलों में श्वसन विफलता और मौत।

कौन सा वायरस कितना खतरनाक है?

मृत्यु दर:

  • HMPV और HRSV: इनकी मृत्यु दर कम है, लेकिन नवजात शिशु, बुजुर्ग और कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोगों के लिए जोखिम बढ़ जाता है।
  • COVID-19: इसकी मृत्यु दर HMPV और HRSV से कहीं अधिक है। वैश्विक स्तर पर इसने महामारी का रूप लिया।

गंभीरता:

  • HRSV बच्चों के श्वसन तंत्र के लिए सबसे खतरनाक माना जाता है।
  • COVID-19 ने सभी आयु वर्ग को प्रभावित किया, खासकर वृद्ध और कोमोरबिडिटी वाले लोगों को।
  • HMPV अपेक्षाकृत कम गंभीर है, लेकिन कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोगों में घातक हो सकता है।

क्या इन वायरस की वैक्सीन उपलब्ध है?

1-HMPV (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस): फिलहाल HMPV की कोई स्वीकृत वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। हालांकि, mRNA तकनीक पर आधारित वैक्सीन पर शोध जारी है।
2-HRSV (ह्यूमन रेस्पिरेटरी सीनसीटियल वायरस): 2024 में HRSV के लिए वैक्सीन तैयार की गई है, जिसे सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (CDC) ने मंजूरी दी है।
3- COVID-19 (SARS-CoV-2): COVID-19 के खिलाफ कई वैक्सीन विकसित की गई हैं। आइए जानते हैं...

  • फाइजर-बायोएनटेक (BNT162b2): दिसंबर 2020 में आपातकालीन उपयोग के लिए स्वीकृत।
  • मॉडर्ना (mRNA-1273): दिसंबर 2020 में आपातकालीन उपयोग के लिए स्वीकृत।
  • ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका (ChAdOx1-S): जनवरी 2021 में आपातकालीन उपयोग के लिए स्वीकृत।
  • जॉनसन एंड जॉनसन (Ad26.COV2.S): फरवरी 2021 में आपातकालीन उपयोग के लिए स्वीकृत।
  • सिनोफार्म BBIBP-CorV: मई 2021 में WHO द्वारा आपातकालीन उपयोग के लिए स्वीकृत।
  • सिनोवैक-कोरोनावैक: जून 2021 में WHO द्वारा आपातकालीन उपयोग के लिए स्वीकृत।
  • नोवावैक्स (NVX-CoV2373): जुलाई 2022 में आपातकालीन उपयोग के लिए स्वीकृत।

संक्रमण व मौतों के आंकड़े

COVID-19:

  • दुनिया भर में: 704 मिलियन मामले, 7 मिलियन मौतें।
  • भारत में: 45 मिलियन मामले, 533,570 मौतें।

HRSV: हर साल 160,000 मौतों के लिए जिम्मेदार।
HMPV: 5 साल से कम उम्र के बच्चों में निम्न श्वसन संक्रमण से संबंधित मौतों का 1%।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

  • HMPV और HRSV की समस्या: महामारी के बाद इन संक्रमणों में बढ़ोतरी देखी गई है।
  • COVID-19 का असर: COVID-19 महामारी के दौरान संक्रमण नियंत्रण उपायों ने HMPV और HRSV के प्रसार को सीमित किया था।

HMPV, HRSV और COVID-19 सभी श्वसन तंत्र को प्रभावित करते हैं, लेकिन गंभीरता और मृत्यु दर के मामले में COVID-19 सबसे खतरनाक साबित हुआ। HMPV और HRSV बच्चों और बुजुर्गों के लिए अधिक जोखिमपूर्ण हैं। सावधानी और उचित बचाव उपाय अपनाकर इन वायरस से बचा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- HMPV Telangana: क्या बेंगलुरु से फैलेगा वायरस? कनार्टक की होगी हवा टाइट, तेलंगाना दूर नहीं! Guidelines जारी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+