भारत में लगातार बढ़ता जा रहा omicron का खतरा, जानिए कहां कितने केस
भारत में लगातार बढ़ता जा रहा omicron का खतरा, जानिए कहां कितने केस17 राज्यों की देखिए पूरी लिस्ट
नई दिल्ली, 23 दिसंबर: देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों के साथ-साथ खतरा भी बढ़ता जा रहा है। कर्नाटक में पहली बार दस्तक देने के बाद अब ओमिक्रॉन देश के 17 राज्यो में पहुंच गया है। हालांकि शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना के इस वैरिएंट से इतना डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो पहली बार में कोई भी वैरिएंट अपन हल्का असर दिखाता है, लेकिन फिर धीरे-धीरे बड़े लेवल पर तबाही मचाता है। पूरे देश में अब तक ओमिक्रॉन के मामले 300 के पार पहुंच चुके है, जबकि कर्नाटक में 12 और केरल में 5 नए केस मिले हैं।

शाम 4 बजे तक सामने आए ओमिक्रॉन के मामलों पर नजर डाले तो देश के 17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से कुल आंकड़ा 307 पहुंच चुका है। गुरुवार को तमिलनाडु में एक साथ 33 नए केस सामने आने से हड़ंकप मचा। वहीं कर्नाटक में 12 और केरल में 5 नए केस मिले हैं।
Recommended Video
जानिए भारत में कहां कितने ओमिक्रॉन के केस
- महाराष्ट्र- 65
- दिल्ली- 57
- तेलंगाना- 38
- तमिलनाडु- 34
- कर्नाटक- 31
- केरल- 29
- गुजरात- 23
- राजस्थान- 22
- हरियाणा- 6
- जम्मू- 3
- उत्तर प्रदेश- 2
- पश्चिम बंगाल- 2
- ओडिशा- 2
- आंध्र प्रदेश- 1
- उत्तराखंड- 1
- चंडीगढ़- 1
- लद्दाख- 1
दिल्ली में तैयारियां तेज
इधर, दिल्ली में बढ़ते ओमिक्रॉन के मामलों पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विभिन्न विभागों के साथ एक बैठक की, जिसके बाद उन्होंने बताया कि हमने अपनी टेस्टिंग क्षमता 3 लाख टेस्ट प्रतिदिन तक बनाई है। कोविड की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली में सबसे ज्यादा 26-27 हजार मामले प्रतिदिन दर्ज किए गए। इस बार हम 1 लाख मामले प्रतिदिन से निपटने के लिए तैयार हैं। साथ ही कहा कि जो टीम घरों में जाएंगी, अभी क्षमता 1000 मामले प्रतिदिन की है, इसे 1 लाख मामले प्रतिदिन तक ले जाएंगे। अगर 1 लाख घरों का भी प्रतिदिन दौरा करना पड़ा तो करेंगे। 2 महीने के लिए दवाइयों का स्टॉक तैयार किया जा रहा है। ऑक्सीजन का भी पूरा इंतजाम है।
-
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
North Korea missile launch: युद्ध के माहौल के बीच किम जोंग उन ने दागी मिसाइल, जपानी PM ने बुलाई इमरजेंसी बैठक -
'मुझे रात 9 बजे अजीब सी तलब लगती है और फिर', फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, जेल से बाहर आकर बताई सच्चाई -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना हुआ और सस्ता! 10 ग्राम गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट, आज क्या है नया रेट -
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
LPG Gas Rule: घर में कितने गैस सिलेंडर रखना कानूनी? ज्यादा रखे तो हो सकती है जेल, सरकार का पूरा नियम जान लें -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
Ladli Behna Yojana: इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 1500 रुपये, घर बैठे ऐसे करें स्टेटस चेक -
Shani Asta 2026: शनि हुए अस्त, इन तीन राशियों की किस्मत बनेगी रॉकेट, जमकर होगा धनलाभ -
Tanushree Dutta Caste: बॉलीवुड की पोल खोलने वालीं तनुश्री दत्ता की क्या है जाति? लड़कियों पर किया ऐसा कमेंट -
1-2 नहीं 6 हसीनाओं के साथ चला Pawan Singh का चक्कर, बेवफाई-धोखेबाजी का लगा ऐसा आरोप, कर ली तीसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications