पीएम मोदी के पास गरीबों को वैक्सीन देने का कोई रोडमैप नहीं: अधीर रंजन चौधरी

कोरोना वैक्सीन को लेकर पीएम मोदी ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसके बाद कांग्रेस की तरफ से ये बयान आया है।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के हालात और वैक्सीन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि देश में वैक्सीन का ट्रायल अपने अंतिम चरण में है और जैसे ही वैज्ञानिकों की तरफ से हरी झंडी मिलेगी, सरकार जल्द से जल्द टीकाकरण का काम शुरू कर देगी। हालांकि इस बैठक के बाद कांग्रेस ने टीकाकरण को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने कहा कि सरकार के पास ना तो देश की गरीब जनता के टीकाकरण के लिए कोई रोडमैप है और ना ही उन लोगों के लिए, जो कोरोना वायरस के खिलाफ फ्रंटलाइन वर्कर्स नहीं हैं।

Recommended Video

    Corona Vaccine India: वैक्सीन पर क्या बोले PM Modi, कितना होगी कीमत ?, जानिए | वनइंडिया हिंदी
    adhir ranjan chowdhury

    कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सर्वदलीय बैठक के बाद बयान जारी करते हुए कहा, 'सरकार लगातार इस बात को दोहरा रही है कि सबसे पहले उन लोगों को वैक्सीन दी जाएगी, जिन्हें ज्यादा जरूरत है। लेकिन, इसका निर्णय कौन करेगा कि वैक्सीन की सबसे ज्यादा जरूरत किसे है। बैठक में इस बात पर भी कोई चर्चा नहीं की गई कि गरीब लोगों को वैक्सीन कैसे दी जाएगी।'

    सबसे पहले किसे मिलेगी वैक्सीन?
    आपको बता दें कि शुक्रवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी ने कहा, 'हमारे वैज्ञानिक कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन तैयार में सफलता को लेकर काफी आश्वस्त हैं। पूरी दुनिया की निगाहें ऐसी वैक्सीन पर हैं, जो सस्ती हो और सुरक्षित हो, इसीलिए पूरा विश्व आज भारत की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है। वैज्ञानिकों को विश्वास है कि अगले कुछ हफ्तों में कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन तैयार हो जाएगी। जैसे ही वैज्ञानिकों की तरफ से हरी झंडी मिलेगी, देशभर में टीकाकरण का काम जल्द से जल्द शुरू कर दिया जाएगा। टीकाकरण में स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और ऐसे बुजुर्ग लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+