देशभर में आज होगा कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन, स्वास्थ्य मंत्री बोले- अफवाहों पर ना दें ध्यान

Corona Update in India: साल 2020 भारत समेत दुनिया के सभी देशों के लिए काफी बुरा गया। अब नया साल नई उम्मीदें लेकर आया है, जहां भारत सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए इजाजत दे दी है। ऐसे में अब कभी भी देशभर में टीकाकरण अभियान शुरू हो सकता है। टीकाकरण की तैयारियों को जांचने के लिए शुक्रवार को देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वैक्सीन का ड्राई रन (Corona Vaccine Dry Run) होगा।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Corona Vaccine पर Harsh Vardhan ने क्या बड़ी बातें कही | वनइंडिया हिंदी
    corona

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (Dr. Harsh Vardhan) के मुताबिक 4 राज्यों में COVID वैक्सीन के ड्राई रन की विस्तार से समीक्षा की गई। इसी समीक्षा के आधार पर केंद्र सरकार ने कई सुधार किए हैं। जिस वजह से शुक्रवार को फिर से देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन होगा। इस सबंध में गुरुवार को डॉ. हर्षवर्धन ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। इस वर्चुअल बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने सभी को ड्राई रन से जुड़े अहम निर्देश दिए।

    डॉ. हर्षवर्धन के मुताबिक महाराष्ट्र, केरल और छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के मामले पिछले कुछ दिनों में तेजी से बढ़े हैं। इससे हमें ये सबक मिलता है कि सभी को पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए, क्योंकि अभी भी कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई जारी है। उन्होंने कहा कि COVID-19 की वैक्सीन 'कोविशिल्ड' (Covishield) और 'कोवाक्सिन' (Covaxin) पूरी तरह से कोरोना वायरस पर कारगर हैं। सरकार की कोशिश है कि सभी तक ये वैक्सीन पहुंचे। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमें ये भी सुनिश्चित करना है कि वैक्सीन को लेकर कोई गलत सूचना आम जनता तक ना पहुंचे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+