Corona Updates: देश में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटों में सामने आए 492 नए मरीज

Corona Updates: कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार भारत में बेहद कम हो गई है। केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय ने रविवार 20 नवंबर को डेट जारी किया है उसके मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के 492 नए मरीज सामने आए हैं। तो वहीं, कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर लगभग 98.79 प्रतिशत हो गई है। वहीं, बीते 17 नवंबर को 635 कोरोना के मामले दर्ज किए थे और 11 लोगों की मौत हुई है, जिसमें अकेले केरल राज्य से 9 मौतें शामिल थे।

Coronavirus Updates

केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय द्वारा आज जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 492 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,69,015 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या गिरकर 6,489 रह गई है। संक्रमण से चार और मरीजों के जान गंवाने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,574 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 4,41,31,952 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव केसों की संख्या घटकर 6,489 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.79 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में उपराधीन मरीजों की संख्या में 293 मामलों की कमी आई है। देश में कोरोना से रिकवर होने वालों मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,31,952 हो गई है। इतना ही नहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 1 लाख 92 हजार 665 सैम्पल टेस्ट हुए हैं।

तो वहीं, अब तक कुल 90 करोड़ 40 लाक 02 हजार 656 सैम्पल टेस्ट किए जा चुके हैं। टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.86 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। भारत में कोरोना वायरस केस की टैली ने 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गया था। देश ने पिछले साल 4 मई को दो करोड़ और 23 जून को तीन करोड़ का आंकड़ा पार किया। वहीं इस साल 25 जनवरी को यह चार करोड़ को पार कर गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+