दिल्ली, महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार ने डराया, 24 घंटे के भीतर 991 नए केस, 4 मौत
हाल भारत में बदलते मौसम के बीच कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के संकेत दिए थे। ऐसे में महाराष्ट्र और दिल्ली में कोविड के मामले चिंता का विषय हैं।

Corona in Maharashtra and Delhi: दिल्ली महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामले एक फिर डरा रहे हैं। रविवार कोरोना के सबसे अधिका मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए। यहां पिछले 24 घंटों के भीतर 562 नए कोरोना के केस आए। दिल्ली में भी रविवार को कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए। यहां 429 नए मामले में आए, जो पिछले दिनों की तुलना में काफी अधिक थे। भारत के दो राज्यों में तेजी से बढ़े कोरोना के मामले चिंता का विषय बन रहे हैं।
हाल ही मेडिकल एक्सपर्ट्स ने भारत में कोरोना की चौथी लहर की संभावना की आशंका व्यक्त की थी। हालांकि विशेषज्ञों ने कहा था कि डरने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि हमारे पर कोरोना संक्रमण से निपटने के साधन मौजूद हैं। इन सब के बावजूद महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना के बढ़े मामले चिंता का विषय हैं।
महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 562 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,45,342 हो गई। इस दौरान इस दौरान तीन मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,48,444 हो गई। जबकि दिल्ली में दिल्ली में 24 घंटों में कोरोना वायरस के 429 केस सामने आए हैं।
2 अप्रैल की हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई। हालांकि ये कहा गया कि मरीज की मौत की प्राथमिक वजह कोविड-19 नहीं है। दिल्ली में रविवार को कोविड-19 का संक्रमण दर 16.09% रहा जबकि एक्टिव केस की संख्या 1395 है। यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 249 मरीज ठीक हुए हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications