Corona Update in India: भारत में कोरोना के मामले 43 लाख के करीब, 72,775 लोगों की मौत
Corona Update in India: भारत में कोरोना के मामले 43 लाख के करीब, 72,775 लोगों की मौत
नई दिल्ली। Corona Update in India. भारत में कोरोना संक्रमण के मामले बेलगाम होते जा रहे हैं। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर से तेजी से बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों पर नजर डाले तो मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में 24 घंटे में कोरोना के 75809 नए केस सामने आए हैं।
Recommended Video

24 घंटों में भारत में 75809 नए कोरोना के मामले आए हैं, जबकि 1133 लोगों की मौत इस खतरनाक वायरस के कारण हुई हैं। अब तक भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42,80423 पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 43 लाख पहुंचने के करीब है, जिसमें से 8,83,697 एक्टिव केस हैं, जबकि 33,23,951 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। वहीं कोरोना से अब तक 72,775 लोगों की मौत हो चुकी है।
आंकड़ों के मुताबिक 7 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 5,06,50,128 सैंपल टेस्ट किए गए। भारत में कोरोना से बढ़ते मामलों के चलते अब ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए भारत, अमेरिका के बाद कोरोना से प्रभावित दूसरा देश बन गया है।
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक वर्तमान में दुनिया भर में कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या 2.7 करोड़ से अधिक हो गई है। अब तक 882,000 लोग कोरोना के चलते मर चुके हैं। अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,275,614 है।












Click it and Unblock the Notifications