कोरोना पॉजिटिव पाए गए केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्‍मद की हालत में हो रहा सुधार

कोरोना पॉजिटिव पाए गए केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्‍मद की हालत में हो रहा सुधार

नई दिल्‍ली। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे अब उनकी हालत में सुधार है।आरिफ मोहम्मद खान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शनिवार दोपहर को केरल राजभवन की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई थी वहीं सोमवार को केरल राजभवन की ओर से जानकारी दी गई कि अब राज्‍यपाल की हालत में पहले से काफी सुधार है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : Kerala Governor Arif Mohmmad Khan को हुआ कोरोना | वनइंडिया हिंदी
    kerla

    कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आरिफ मोहम्‍मद को आब्जरर्वेशन के लिए 7 नवंबर को तिरुवनंतपुरम के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वह चिकित्सकीय रूप से स्थिर है। उनकी दैनिक हालत पर नजर रखने के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है।

    बता दें आरिफ मोहम्मद खान ने भी शनिवार को जानकारी दी थी कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि परेशानी की कोई बात नहीं है और मेरी तबीयत ठीक है। बीते हफ्ते दिल्ली में जिन लोगों से मेरी मुलाकात हुई है, उनसे मेरी गुजारिश है कि वो जरूरी एहतियात बरतें और अपना कोरोना टेस्ट करवाएं।

    गौरतलब है कि कोरोना की चपेट में राजनीतिक जगत के अब तक कई लोग चपेट में आ चुके हैं। आरिफ मोहम्मद खान से पहले कई बड़े राजनेता अभिनेता कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। इनमें उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू भी शामिल है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कई दूसरे मंत्री भी कोरोना की चपेट में आकर अब पूर्ण स्‍वस्‍थ्‍य हो चुके हैं। कोरोना को मात देने के बाद वो दोबारा अपने काम में सक्रिय हो चुके हैं। इनके अलावा कई मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। एक केंद्रीय मंत्री की मौत भी कोरोना से हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+