दिल्ली और मुंबई में काबू में आया कोरोना, जानिए आज की रिपोर्ट

नई दिल्ली/ मुंबई, 05 फरवरी: देश में अब कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप धीरे-धीरे घटता जा रहा है। हालांकि पूरे देश से शनिवार को भी 1.25 लाख से ज्यादा नए केस दर्ज किए हैं, लेकिन पहले की तुलना में अब कोरोना की रफ्तार काबू में आती हुई नजर आ रही है। वहीं तीसरी लहर का सबसे ज्यादा प्रकोप झलने वाले शहर दिल्ली और मुंबई में अब कोरोना कंट्रोल में आने लगा है, जिसके मद्देनजर शनिवार को दिल्ली में कोरोना के 1604 और मुंबई से सिर्फ 643 नए केस रिकॉर्ड किए गए हैं।

coronavirus

दिल्ली में मिले 1604 नए केस

देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 1,604 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3,324 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर डिस्चार्ज, हालांकि 17 लोगों की इस वायरस से मौत भी हुई है। दिल्ली में फिलहाल कोरोना के एक्टिव मामलों की बात करें तो इसका आंकड़ा 9,979 है।

वहीं इससे पहले यानी शुक्रवार को दिल्ली से सामने आए नए मामलों की बात करें तो 2272 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए थे, जिसकी तुलना में शनिवार को पॉजिटिव केस घटे हैं। वहीं 20 मरीजों की मौत भी हुई थी। राजधानी में कोरोना संक्रमण दर 2.87 फीसदी रह गई है।

मुंबई में राहत, दर्ज हुए 643 मामले

इधर, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो तीसरी लहर से बुरी तरह जूझने वाली मुंबई में अब राहत दिखाई दे रही है। कोरोना को यहां तक किसी हद तक कंट्रोल किया जा चुका है। मुंबई में पिछले 24 घंटों में 643 कोविड मामले दर्ज किए है। इसी के साथ 1402 लोगों की रिकवरी भी हुई है। वहीं इस वायरस से 4 मौतें भी दर्ज की गई। फिलहाल मुंबई में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 6,367 हैं।

एक दिन पहले यानी शुक्रवार को मुंबई में कोरोना के 846 नए मामले सामने आए थे, साथ ही 7 लोगों की मौत भी हुई थी, जिसके बाद आज कोरोना के मामलों में कमी दर्ज की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+