ओमीक्रोन वेरिएंट: अरविंद केजरीवाल ने फिर PM मोदी को चेताया, क्या हम दोबारा वही गलती कर रहे हैं?
नई दिल्ली, नवंबर 30। कोरोना वायरस का नया वेरिएंट दुनियाभर के 13 से अधिक देशों में अपने पैर पसार चुका है। भारत पर भी इस वेरिएंट का खतरा लगातार मंडरा रहा है। मुंबई और राजधानी दिल्ली में इस वेरिएंट को आने से रोकने के लिए खास तैयारियां चल रही हैं। इन तैयारियों के बीच दिल्ली सरकार ने एकबार फिर से अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटों को रोकने की मांग केंद्र सरकार से की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ये मांग की है कि जितना जल्दी हो सके अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को बंद कर देना चाहिए।

पहली लहर में भी हमने फ्लाइट देर से रोकी थी- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, "कई देशों ने कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन प्रभावित देशों से आने वाली फ्लाइट को बंद कर दिया है। हम देरी क्यों कर रहे हैं? पहली लहर में भी हमने विदेशी उड़ानें रोकने में देरी कर दी थी। अधिकतर विदेशी उड़ानें दिल्ली में आती हैं, दिल्ली सबसे ज़्यादा प्रभावित होती है। PM साहिब कृपया उड़ानें तुरंत बंद करें।"
Recommended Video

चंडीगढ़ में दक्षिण अफ्रीका से लौटा शख्स मिला कोरोना पॉजिटिव
अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट के साथ ANI का एक ट्वीट भी कोट किया है, जिसमें बताया गया है कि दक्षिण अफ्रीका से लौटा एक शख्स चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसके घर में 2 अन्य सदस्य भी संक्रमित पाए गए हैं। तीनों संक्रमित मरीजों के सैंपल को जीनोम अनुक्रमण के लिए एनसीडीसी, दिल्ली के पास भेजा गया है। इन सैंपल से कोरोना के नए वेरिएंट का पता लगाया जाएगा।

14 देशों में फैल चुका है कोरोना का नया वेरिएंट
आपको बता दें कि भारत पर कोरोना के नए वेरिएंट का खतरा लगातार मंडरा रहा है। अभी तक दुनिया के लगभग 14 देशों में ओमीक्रोन वेरिएंट पाया जा चुका है और इसकी शुरुआत पिछले हफ्ते दक्षिण अफ्रीका से हुई थी। दक्षिण अफ्रीका में ही ये नया वेरिएंट म्यूटेंट हुआ है। दुनियाभर के कई देश अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों पर पाबंदी लगा चुके हैं और ऐसी ही मांग भारत में भी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications