फिर बढ़े कोरोना मरीज: 24 घंटों में 41806 नए केस, एक्टिव मामलों में भी इजाफा
नई दिल्ली, 15 जुलाई। देश में कोरोना के नए मामलों में आज बढ़ोतरी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 41,806 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 39,130 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं, वहीं 581 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। देश में कोरोना के अब तक के कुल मामलों की बात करें तो यह संख्या 3,09,87,880 पहुंच गई है, जिसमे से 3,01,43,850 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। फिलहाल देश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 4,32,041 हैं जबकि अभी तक भारत में कोरोना से 4,11,989 लोगों की जान जा चुकी है।
Recommended Video

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण एक अहम हथियार है। देश में तेजी से लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। पिछले 24 घंटों में 34,97,058 कोरोना की डोज लोगों की दी गई है। वहीं अभी तक देश में 39,13,40,491 कोरोना की डोज दी जा चुकी है। कोरोना से रिकवरी रेट अब बढ़कर 96.28 फीसदी तक पहुंच गई है। अभी तक देश में आए कुल कोरोना के मामलों की बात करें तो उसमे से सिर्फ 1.39 फीसदी संक्रमण के मामले ही सक्रिय हैं। वहीं देश में अभी तक कुल 43.80 करोड़ कोरोना के सैंपल की जांच हो चुकी है।
बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट बुधवार को जारी की है जिसमे नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले 9 हफ्तों के बाद कोरोना के नए मामलों में उछाल देखने को मिला है। पिछले एक हफ्ते में नए मामले तेजी से बढ़े हैं। पिछले एक हफ्ते में दुनियाभर में कोरोना के 30 लाख से अधिक मरीज सामने आए हैं, जोकि पिछले हफ्ते की तुलना में 11 फीसदी अधिक हैं। पिछले एक हफ्ते में दुनियाभर में कोरोना से 55 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है जोकि पिछले हफ्ते की तुलना में तीन फीसदी अधिक है। WHO की रिपोर्ट में 5 जुलाई से 11 जुलाई के बीच सबसे ज्यादा कोरोना के मामले ब्राजील और इसके बाद भारत में आए हैं। ब्राजील में 3.3 लाख नए केस तो भारत में 2.19 लाख नए केस सामने आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications