कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी लगातार जारी, पिछले 24 घंटों में 12899 नए मामले आए सामने
नई दिल्ली, 19 जून। कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी है। हर रोज तकरीबन 12 हजार नए कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12899 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 15 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ ही देश में सक्रिय मामलों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। देश में कोरोना के एक्टिव केस की बात करें तो यह संख्या 72474 हो गई है। एक्टिव केस में पिछले 24 घंटों में 4366 की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।
Recommended Video

देश में कोरोना से अभी तक 524855 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी दिल्ली की बात करें पिछले 24 घंटों में 1534 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानकारी के अनुसार 19889 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमे से 7.71 फीसदी लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। एक दिन पहले कोरोना संक्रमण के 8.18 फीसदी लोग संक्रमित हुए थे। हालांकि 1255 लोगों ने कोरोना को मात दी थी। होम आइसोलेशन में 3370 लोग घर में ही कोरोना का उपचार करा रहे हैं। अस्पतालों की बात करें तो पिछले दिनों में कोरोना के संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़ी है। शनिवार को दिल्ली के अस्पताल में 241 मरीज भर्ती किए गए, जिसमे 70 मरीज आईसीयू में हैं, 79 ऑक्सीजन पर और 13 लोग वेंटिलेटर पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications