चंडीगढ़ में बढ़े कोरोना केस, प्रशासन ने लगाया नाइट कर्फ्यू, लगाई ये नई पाबंदियां
चंडीगढ़, 06 जनवरी। कोरोना का प्रकोप देश के हर राज्य में तेजी से बढ़ रहा है। वहीं गुरुवार को चंड़ीगढ़ में कोरोना के कुल 331 नए मामले सामने आए हैं और 17 लोग कोविड से ठी हुए। चंडीगढ़ में कोविड पॉजिटिविटी रेट 7.61 फीसदी है। नए मामलों को मिलाकर अब चंडीगढ़ में कोरोना के सक्रिय मामले 979 पर पहुंच चुका है। कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए प्रशासन ने चंडीगढ़ में नाटट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है।

वहीं 15-18 आयु वर्ग के 14,490 बच्चों को आज टीकाकरण अभियान शुरू करने के साथ ही चंडीगढ़ प्रशासन ने कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए नए प्रतिबंध लगाए हैं।चंडीगढ़ में अभी तक कुल 66824 मरीज सामने आ चुकी है जिसमें से 1080 मरीजों की मौत हो चुकी है।
- चंडीगढ़ प्रशासन ने रात्रि कर्फ्यू लगाते हुए गैर-जरूरी गतिविधियां रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रतिबंधित किया है।
- इसके जरूरी वस्तुओं को छोड़कर मार्केट्स भी बंद करनी होंगी।
- सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को नाइट कर्फ्यू के लिए छूट रहेगी।
- इसके अलावा जिम बंद रहेंगे।
- शैक्षणिक संस्थान और खेल परिसर बंद रहेंगे।
- वहीं सरकारी/निजी कार्यालयों के लिए 50फीसदी स्ट्रैन्थ के साथ काम होगा बाकी को WFH। की सुविधा दी जाएगी।
- सिनेमा, मॉल, रेस्तरां, 50 फीसदी क्षमता पर काम करने के लिए इजाजत होगी।
- 50 व्यक्तियों को इनडोर कार्यक्रम और 100 लोगों को आउटडोर कार्यक्रम में सीमा तय की गई है।
- सेक्टर 26 की सब्जी मंडी का समय सुबह 5 बजे सुबह 10 बजे तक होगा।
- जबकि अपनी मंडी शाम 5 बजे तक ही लग पाएंगी।
- चंडीगढ़ की सभी भीड़भाड़ वाली मार्केट, शास्त्री मार्किट सेक्टर 22, पालिका बाजार सेक्टर 19 , पटेल मार्किट सेक्टर 15, सेक्टर 22 मोबाइल मार्केट शाम 5 बजे तक ही खुली रहेंगी।
- प्रशासन की ओर से बर्ड सेंचुरी और रोक गार्डन को पहले ही बंद कर दिया गया था जबकि रविवार को सुखना लेक भी पूरी तरह से बंद रहेगी।
- सोमवार से शनिवार सुबह 5:00 बजे से 9:00 बजे तक और शाम को 6:00 से 8:00 बजे तक लोग सुखना लेक पर मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के लिए जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications