केरल 1 लाख सक्रिय मामलों वाला एकमात्र राज्य, कुल मामलों के 51% मामले अकेले केरल से
भारत में गुरुवार को कोरोना के मामलों में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखी गई। नए मामलों में सबसे अधिक मामले केरल और महाराष्ट्र से सामने आए।
नई दिल्ली, 26 अगस्त। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार केरल एक मात्रा ऐसा राज्य है जहां कोरोना के 1 लाख से ज्यादा कोरोना के मामले सक्रिय हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में देश में मिले कोरोना के कुल केसों के 50 प्रतिशत केस अकेले केरल से सामने आए। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चार राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना के 10 हजार से लेकर 1 लाख एक्टिव केस हैं जबकि 31 राज्यों में कोरोना के 10 हजार से कम एक्टिव केस हैं।
Recommended Video
भारत में गुरुवार को कोरोना के मामलों में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखी गई। नए मामलों में सबसे अधिक मामले केरल और महाराष्ट्र से सामने आए। एक तरफ जहां अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के हालात बेहतर होते जा रहे हैं, वहीं केरल केंद्र व राज्य सरकार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

गुरुवार को देश भर में सामने आए कोरोना के 46,164 नए मामलों में से अकेले केरल में 31,445 मामले सामने आए, वहीं महाराष्ट्र से 5,031 मामले सामने आए। वर्तमान में देश में कोरोना के 3,33,725 मामले सक्रिय हैं, जिनमें से 1,70,292 केस केरल और 50,183 केस महाराष्ट्र में सक्रिय हैं। ओणम के बाद से केरल में कोरोना के मामलों में और ज्यादा वृद्धि देखी गई है।
यह भी पढ़ें: फिर बढ़े कोरोना के मामले, बीते 24 घंटों में 46 हजार से ज्यादा केस, 607 लोगों की हुई मौत
अन्य राज्यों की बात की जाऑए को कर्नाटक में (19,318), तमिलनाडु (20,370), आंध्र प्रदेश (14,601) मामले सक्रिय हैं। हालांकि इन राज्यों में कोरोना के मामलों में कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं देखी गई है। कर्नाटक में गुरुवार को (1,224), तमिलनाडु (1,573) और आंध्र प्रदेश में (1,601) नए मामले सामने आए।
वहीं, बुधवार को देश भर में पाए गए कोरोना के कुल मामलों के 70 प्रतिशत मामले अकेले केरल से सामने आए। वहीं, राज्य में कोरोना के कारण 215 लोगों की मौत हुई। केरल में मौतों का कुल आंकड़ा 19,972 पहुंच गया है। बता दें कि विशेषज्ञों ने ओणम के मौके पर दी जा रही ढील को लेकर चेताया था, और उनकी चिंता सही साबित हुई।
वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों ने 5 दिनों के अंतराल के बाद 5 हजार का आंकड़ा पार कर लिया, जिसमें राज्य में 5031 कोरोना के ताजा मामले और संक्रमण के कारण 216 मौतें दर्ज की गई हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि लोग कोरोना वायरस के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन नहीं कर रहे हैं और यदि यही स्थिति रही तो कोरोना की तीसरी लहर आने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications