फिर बढ़े कोरोना के मामले, बीते 24 घंटों में 46 हजार से ज्यादा केस, 607 लोगों की हुई मौत

फिर बढ़े कोरोना के मामले, बीते 24 घंटों में 46 हजार से ज्यादा केस, 607 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली, 26 अगस्त: भारत में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट आई थी। लेकिन आज फिर गुरुवार (26 अगस्त) को कोविड-19 के दैनिकों मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में गुरुवार (26 अगस्त) को बीते 24 घंटों में 46,164 नए केस सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 607 लोगों की मौत हुई है। बीते एक दिन में 34,159 मरीज कोरोना से ठीक हो गए हैं। देश में कोरोना से अब तक 4,36,365 लोगों की मौत हो चुकी है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: पिछले 24 घंटे में 46,164 New COVID19 Cases, 607 मौतें | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    देश में फिलहाल 3,33,725 कोरोना के एक्टिव केस हैं। जिनका इलाज चल रहा है। कोरोना से अब तक 3,17,88,440 लोग ठीक हो चुके हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,25,58,530 है।

    कोरोना वैक्सीनेशन की बात करें तो देश में अब तक 60,38,46,475 वैक्सीन डोज लगाई गई है। वहीं बुधवार (25 अगस्त) को 80,40,407 वैक्सीन डोज लगाई है। देश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शरुआत 16 जनवरी से हुई थी।

    देश में कोरोना वायरस के फिलहाल सबसे अधिक मामले केरल से आ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 46,164 नए मामले आए हैं, जिसमें से कोरोना वायरस के 31 हजार से अधिक मामले केरल से आए हैं। केरल में बीते 24 घंटों में 31,445 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और 215 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

    भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में अब तक कुल 51,31,29,378 कोरोना सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। भारत में बीते 24 घंटों में 17,87,283 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए हैं।

    केरल के बाद महाराष्ट्र में कोरोना के मामले अधिक हैं। महाराष्ट्र में बुधवार को 5,031 नए कोविड मामले सामने आए थे और 216 मौतें हुई थीं। महाराष्ट्र में एक्टिव केसों की संख्या 50,183 है। वहीं राज्य में कोरोना से अब तक 1,36,571 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल रिकवरी सख्या 62,47,414 है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+