Covid-19: कोरोना की खतरनाक रफ्तार, एक ही दिन में बढ़ गए 38 फीसदी मरीज, एक्टिव केस भी 63 हजार के पार
Covid-19 Cases In India: देश में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर से बढ़ने लगी है। बीते 24 घंटों में कल की तुलना में 38 फीसदी अधिक मरीज सामने आए हैं।

Corona Cases In India:देश में कोरोना एक बार फिर से डराने लगा है। संक्रमण की तेज रफ्तार ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार के आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोरोना के 10,542 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 38 फीसदी अधिक हैं। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 63,562 हो गई है। बीते 24 घंटों में 38 लोगों ने इस जानलेवा वायरस से जान गंवाईं हैं।
दिल्ली में बीते 24 घंटों में 1500 से ज्यादा मरीज
देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना (Corona) के 1537 मरीज सामने आए। इस दौरान पांच लोगों की जान चली गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कुल 360 लोग अस्पताल में भर्ती है। वहीं सोमवार को यहां 1,017 नए मामले सामने आए थे।
महाराष्ट्र में कितने नए कोरोना केस आए?
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 949 कोरोना के नए मामले सामने आए। वहीं इस दौरान 6 मरीजों की जान चली गई। इससे राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 6087 हो गई।
यूपी में भी बढ़े कोरोना के मामले
उत्तरप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना (Coronavirus) के 821 नए मामले आए हैं। इसमें से लखनऊ में 175, गौतमबुद्ध नगर में 129, गाजियाबाद के 93 और मेरठ में 62 मामले आए हैं। इसी के साथ राज्य में एक्टिव केस की संख्या 4008 हो गई।
बंगाल सरकार ने जारी की एडवाइजरी
पश्चिम बंगाल सरकार ने लोगों से भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने का आग्रह किया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने नए परामर्श जारी कर बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने के लिए कहा है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, एडवाइजरी में कहा गया है कि हालांकि राज्य में प्रचलित कोरोनोवायरस स्ट्रेन को हल्के लक्षणों के कारण जाना जाता है, हालांकि, कुछ मामलों में, जटिलताएं पैदा हो सकती हैं। बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है।












Click it and Unblock the Notifications