CoronaVirus: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच गिरा रिकवरी रेट, 88.31 फीसदी हुआ

नई दिल्ली, 15 अप्रैल: भारत में एक बार फिर कोरोना की लहर घातक हो रही है। पूरे देश में कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ोतरी हो रही है। आज पहली बार ऐसा हुआ है, जब भारत ने एक दिन में 2 लाख से अधिक नए कोरोना केस दर्ज किए है। देश में महामारी के प्रकोप के बाद पहली बार इतने बढ़े आंकड़े दर्ज हुए हैं। इन आंकड़ों के सामने आने के बाद एक बार फिर साफ हो गया कि कोरोना अब फिर से बेकाबू हो रहा है। इसका बचाव सिर्फ मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग है, जिस पर लोगों को ध्यान देना होगा।

Recommended Video

    Coronavirus India: 6 दिन में 10 लाख केस, कोरोना जितनी खतरनाक संक्रमण की रफ्तार | वनइंडिया हिंदी
    Corona Case in India

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,00,739 नए मामले दर्ज हुए हैं। इनके आने बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,40,74,564 हो गई है। पिछले 24 घंटों में हुई 1,038 नई मौतों के बाद कुल मौतों का आंकड़ा 1,73,123 पहुंच गया है। वहीं देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 14,71,877 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,24,29,564 है।

    इसके अलावा पिछले कुछ दिनों से कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। कोविड-19 रिकवरी दर घटकर 88.31 प्रतिशत हो गई है। पूरे देश के सामने आए आंकड़ों में से 82 फीसदी से अधिक केस 10 राज्यों से आए हैं, जिनमें महाराष्ट्र, यूपी, एमपी, दिल्ली, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+