कोरोना विस्फोट: 4 लाख पहुंचने में लगे 143 दिन, 8 दिन में बढ़े 1 लाख नए मामले

कोरोना विस्फोट: 4 लाख पहुंचने में लगे 143 दिन, 8 दिन में बढ़े 1 लाख नए मामले

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जहां पहले 1 लाख केस को पहुंचने में 78 दिन का वक्त लगा था वहीं मात्र 8 दिनों में कोरोना के 1 लाख नए मरीज सामने आ गए हैं। कोरोना के नए मरीजों की संख्या मजह 8 दिनों में 1 लाख के पार हो गई है। जबकि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या को 4 लाख के करीब पहुंच गई है।

 Corona Blast: India took 143 days to reached 4 Lakh Corona Cases, but added one lakh coronavirus cases in Just 8 days. All you need to know

भारत में कोरोना के 4,10,461 मरीज है, जबकि 13,254 लोगों की जान जा चुकी है। वर्तमान में कोरोना के 1,69,451 केस ऐक्टिव है तो 2,27,756 मरीज ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों पर नजर डाले तो कोरोना के मरीजों की संख्या 4 लाख पहुंचने में 143 दिन का वक्त लग गया, लेकिन सिर्फ पिछले 8 दिनों में देश में 1 लाख के करीब कोरोना मरीज सामने आए हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि देश में कोरोना मरीजों की संख्या कितनी तेजी से बढ़ रही है।

13 जून कर देश में कोरोना मरीजों की संख्या 3 लाख के करीब थी, वहीं 8 दिन बाद मरीजों की संख्या 4 लाख के करीब पहुंच गई है। वहीं पहले 1 लाख मरीज होने में 78 दिन का वक्त लगा था, जबकि 3 लाक से 4 लाख पहुंचने में सिर्फ 8 दिन का वक्त लगा है। अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक 19 मई से 20 जून के बीच देश में कोरोना के मामलों में 75 फीसदी की तेजी आई है। कोरोना मरीजों की जांच करने वाली नोडल एजेंसी ICMR के मुताबिक अब तक देश में 6.6 मिलियन कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 1,89,869 टेस्ट किए गए हैं। मतलब जिस तेजी से देश में कोरोना टेस्ट हो रहे हैं उसी रफ्तार से नए मामले भी सामने आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+