केंद्र को तीसरी लहर का डर, राज्यों से कहा- मुहर्रम, दुर्गा पूजा के लिए प्रतिबंधों पर करें विचार

नई दिल्ली, 4 अगस्त: कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी पूरी तरह से शांत भी नहीं हुई, इस बीच तीसरी लहर का खतरा सताने लगा है। पिछले कुछ दिनों से 10 राज्यों में केस लोड बढ़ रहे हैं, ऐसे में केंद्र की ओर सभी राज्यों को एक एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें मुहर्रम, ओणम, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और दुर्गा पूजा जैसे अवसरों पर प्रतिबंध लगाने को कहा गया। केंद्र ने साफ किया कि अगर वक्त रहते जरूरी कदम नहीं उठाए गए, तो फिर से हालात बिगड़ सकते हैं।

कोरोना

मामले में ICMR और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र ने कहा कि पिछली बार देखा गया था कि धार्मिक आयोजनों की वजह से हालात बिगड़े थे। ऐसे में इस बार भी धार्मिक भीड़ सुपरस्प्रेडर का काम कर सकती है। इसके चलते वक्त रहते रणनीति बना लेनी चाहिए। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को एडवाइजरी जारी की। जिसमें टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट की रणनीति को पांच गुना तेजी से करने को कहा गया। इससे कोरोना के खिलाफ लड़ाई की रफ्तार बनी रहेगी।

वहीं केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, मिजोरम, मेघालय, आंध्र प्रदेश और मणिपुर को केंद्र ने कोविड-19 की बिगड़ती स्थिति के लिए चेतावनी दी है। केंद्र ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, मिजोरम, कर्नाटक, केरल और पुडुचेरी आठ राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश हैं, जहां संक्रमण अन्य राज्यों की तुलना में अधिक दर से फैल रहा है। जिसके बाद कर्नाटक, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों RT-PCR रिपोर्ट/वैक्सीनेशन रिपोर्ट को अनिवार्य कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+