Odisha Train Accident: पीएम मोदी भी आज जाएंगे बालासोर, दुर्घटनास्थल का करेंगे दौरा, कटक के अस्पताल भी जाएंगे

Pm Modi Balasore Visit: ओडिशा के बालासोर में भीषण ट्रेन हादसे के बाद अब प्रधानमंत्री भी दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे।

 Pm Modi Balasore Visit Coromandel Express Accident

Coromandel Express Accident News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज ओडिशा के बालासोर जाएंगे। जहां वह दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे और फिर कटक के अस्पताल का दौरा करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी इस दुखद हादसे को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को टाल दिया है।

रेल हादसे में मृतकों की संख्या 288 पहुंची
ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 288 हो गई है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

हेल्पलाइन नंबर देखें

एसी कोच के यात्रियों को ज्यादा नुकसान
रेलवे के मुताबिक हादसे के बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन का बी2 से बी9 तक के कोच पलट गए, जबकि इंजन और बी1 कोच पटरी से उतर गए। ऐसे में एसी में हताहत यात्रियों की संख्या ज्यादा है। वहीं घटना के बाद एच1 और जीएस कोच ट्रैक पर ही रहा।

शवों की शिनाख्त मुश्किल
कुछ शव काफी ज्यादा क्षत विक्षत हो गए हैं। ऐसे में उनकी पहचान करने में मुश्किल आ रही। घटना के बाद एनडीआरएफ के साथ भारतीय सेना की भी टीम पहुंच गई। बोगियों के नीचे खोज अभियान पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा, ताकि वहां अगर कोई फंसा हो तो उसे निकाला जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+