Coromandel Express Accident: अब तक 50 की मौत की आशंका, रेलवे ने जारी किए 6 हेल्प लाइन नंबर
ओडिशा के बालासोर में हादसे का शिकार हुई कोरोमंडल एक्सप्रेस। रेलवे ने यात्रियों और उनके परिजनों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। पश्चिम बंगाल और ओडिशा के यात्री और परिजन कहां संपर्क करें, जानिए

Coromondal Express ओडिशा के बालासोर में हादसे का शिकार हुई। कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना और पीड़ितों के बारे में आपात जानकारी के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा को जोड़ने वाली इस ट्रेन में लगभग 700-900 यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं।
यात्रियों और उनके परिजनों की मदद के लिए किन फोन नंबर्स पर संपर्क किया जा सकता है? आपदा के ऐसे समय में पीड़ित यात्री या उनके परिजन कहां संपर्क करने पर मदद पा सकते हैं, जानिए
- पूछताछ के लिए रेलमदद अस्थायी हेल्पलाइन नंबर - 044- 2535 4771
- आपातकालीन नियंत्रण कक्ष- 033- 22143526 या 033- 22535185
- चेन्नई की हेल्पलाइन नंबर- 044- 25330952, 044-25330953
Coromandel Express हादसा, हेल्पलाइन नंबर
ट्रेन नंबर 12841 Shalimar to Chennai Coromandel Express Derail होने के मामले में जानकारी के लिए रेलवे प्रशासन की तरफ से कई और नंबर भी जारी किए गए हैं।
- हावड़ा हेल्पलाइन नंबर: 033-26382217
- खड़गपुर हेल्पलाइन नंबर: 8972073925 और 9332392339
- बालासोर हेल्पलाइन नंबर: 8249591559 और 7978418322, 8585039521
- शालीमार हेल्पलाइन नंबर: 9903370746
आपदा के समय साथ आईं दोनों राज्यों की सरकारें
ओडिशा ट्रेन दुर्घटना पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि ओडिशा सरकार, दक्षिण पूर्व रेलवे के साथ समन्वय कर रही है। आपातकालीन नियंत्रण कक्ष सक्रिय हैं।
नीचे देखिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत अन्य महत्वपूर्ण ट्वीट
Recommended Video
हादसे के बाद करीबी स्टेशनों के Helpline नंबर
बालासोर के आसपास के स्टेशन पर भी मदद के लिए संपर्क किया जा सकता है। ओडिशा में बालासोर के करीब, भद्रक, जाजपुर केओंझर रोड, कटक, भुवनेश्वर, खुर्दा रोड, बरहमपुर, बालूगांव और पलासा स्टेशन हैं। इन स्टेशनों पर संपर्क करने के लिए भी हेल्पलाइन नंबर रिलीज किए गए हैं।
- भद्रक-8455889900, 7894099570 और 9337116973
- जाजपुर केओंझर रोड- 8455889906
- कटक-8455889917
- भुवनेश्वर- 8455889922
- खुर्दा रोड- 6370108046
- बरहमपुर- 8917387241
- बालूगांव- 9937732169
- पलासा 8978881006
Coromandel के रूट पर गाड़ियों का समय बदला!
रेलवे ने चेन्नई से हावड़ा रूट पर हादसे के कारण कई गाड़ियों के संचालन में फेरबदल किया है। हादसे के अलावा दूसरी ट्रेन से सफर करने वाले यात्री रेलवे के नियमित हेल्पलाइन- 139 पर संपर्क कर ट्रेन के डायवर्ट, कैंसिल या समय बदले जाने की जानकारी ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications