Coronavirus: देश में 73 फीसदी के पार पहुंची रिकवरी दर, 20 लाख से अधिक रोगी हुए ठीक

नई दिल्ली। देश-दुनिया में फैले कोरोना वायरस से अब तक विश्वभर में दो करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। भारत, अमेरिका और ब्राजील दुनिया के सबसे बड़े कोरोना प्रभावित देश हैं जहां संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार है। भारत में कोरोना की स्थिति की बात करें तो यहां पिछले कुछ दिनों से पॉजिटिव मामलों में गिरवाट दर्ज की गई है जबकि महामारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट भी बढ़कर अब 73.64 प्रतिशत हो गया है। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देशभर में अब कोरोना से कुछ 20 लाख से अधीर मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: पिछले 24 घंटे में 64,531 नए केस, 1092 लोगों की Death | वनइंडिया हिंदी
    Recovery rate crosses 73 Percent across the country more than 2 million patients recovered

    स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले डेढ़ महीने से कोरोना के नए मामलों में आई रफ्तार में थोड़ा ब्रेक लगा है। अब प्रतिदिन सामने आ रहे नए ममलों की तुलना में लगभग उतने ही मरीज रोजाना ठीक भी हो रहे हैं। बुधवार को महामारी से 60,091 रोगी ठीक हुए जबकि पिछले 24 घंटों में 64,531 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में महामारी से ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 20,37,871 हो गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना के रिकवरी रेट में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है, वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 73.64 फीसदी है।

    यह भी पढ़ें: मोहन यादव कोरोना संक्रमित पाए गए तो दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- कानून नेताओं के लिए नहीं है

    बता दें कि देश में अब कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 27,67,274 हो गई है, जिसमें 6,76,514 सक्रिय मामले, 20,37,871 ठीक/डिस्चार्ज/ विस्थापित मामले और 52,889 मौतें शामिल हैं। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है कि अब तक कोरोना वायरस के लिए कुल 3,17,42,782 सैंपल टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 8,01,518 सैंपल की टेस्टिंग मंगलवार को की गई है।

    बुधवार को कहां कितने मामले?
    राजस्थान में एक दिन के भीतर 1,347 नए मामले सामने आए हैं और 11 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 63,977 हो गई है और मरने वालों का आंकड़ा 898 है। राज्य में अब 14,119 सक्रिय मामले हैं। दिल्ली में 1,374 नए मामले, 1,146 रिकवरी और 12 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामलों की संख्या 1,54,741 है, जिसमें 1,39,447 रिकवर मामले, 11,068 सक्रिय मामले और 4,226 मौतें शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में 3,175 नए मामले और 55 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामलों की संख्या 1,22,753 हो गई है और मरने वालों की संख्या 2,528 है। जिसमें 27,535 सक्रिय मामले हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+