कर्नाटक का सहकारी दुग्ध संघ नंदिनी नहीं करेगा केरल में Nandini ब्रांड योजना का विस्तार, जानें क्या है मामला
कर्नाटक के डेयरी ब्रांड नंदिनी ने केरल में अपने आउटलेट खोल रहा था जिसको लेकर कर्नाटक और केरल में विवाद शुरू हो गया था। नंदिनी ने कुछ दिन पहले जब नंदिनी बूथ केरल में खोला था तब केरल मंत्री ने इस पर विरोध जताते हुए नंदिनी दूध को घटिया बताया था और केरल के डेयरी प्रोडक्ट मिल्मा का दूध पीने की सलाह दी थी।

याद रहे कर्नाटक के डेयरी ब्रांड नंदिनी द्वारा केरल में कुछ इकाइयां खोलने को लेकर विवाद जमकर विवाद हुआ था। वहीं अब केरल में डेयरी विकास, दुग्ध सहकारिता मंत्री जे चिंचुरानी ने कहा कि नंदिनी ने केरल में अपने नंदिनी ब्रांड के विस्तार संबंधी योजना को रोकने का फैसला किया है।
मंत्री जे चिंचुरानी ने कहा कि मैंने इस संबंध में नंदिनी मिल्क के सीईओ ने संपर्क किया और जिन्होंने मुझे बताया कि उन्होंने केरल में नंदिनी आउटलेट खोलना बंद करने का फैसला किया है। राष्ट्रीय डायरी विकास बोर्ड ने इस मुद्दे में हस्तक्षेप किया है।
मंत्री ने कहा फिलहाल इस मुद्दे को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है और इस वजह से, जब वे हमारे राज्य में प्रवेश करते हैं, तो हमने आपत्ति जताई। जब अमूल कर्नाटक में आया, तो उन्होंने आपत्ति जताई इसी तरह, जब नंदिनी ने केरल में प्रवेश किया, तो हमने भी आपत्ति जताई।
केरल ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए केरल के डेयरी ब्रांड मिल्मा के अध्यक्ष और एमडी के साथ एक प्रतिनिधिमंडल को कर्नाटक भेजने की योजना बनाई है। केरल सरकार के सचिव ने भी केंद्र को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने की गुजारिश की है। जिसमें ये तथ्य दिया हे कि मिल्मा और नंदिनी दोनों सहकारी नियमों के तहत काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications