Cool places in india: भीषण गर्मी में भी देश की इन 5 जगहों पर कड़ाके की ठंड, जैकेट पहनकर घूम रहे लोग

Cool Places In India: भारत में चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए सभी लोग ठंड जगह की तलाश करते हैं। ऐसे में हम आज आपको भारत की पांच ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां अभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Cool Places In Summer In India

Cool places in summer in india: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू पड़ रही है। इस खतरनाक गर्मी से परेशान लोग अब राहत की खोज में ठंड जगह पर जाना चाह रहे हैं। लोग ऐसी जगह पर जाना चाह रहे हैं जहां इस भीषण गर्मी में भी भारी बर्फबारी हो रही हो। चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं देश के पांच जगह के बारे में जहां इस भीषण गर्मी में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।

लाहौल स्पीति घाटी (Lahaul Spiti)
हिमाचल की लाहौल स्पीति घाटी लद्दाख और तिब्बत के बीच मौजूद एक ठंडा रेगिस्तान है। यहां भीषण गर्मी में भी माइनस 5 से लेकर माइनस 15 डिग्री तक तापमान गिर जाता है। हिमाचल की ये खूबसूरत रेगिस्तानी पहाड़ी घाटी है जब सफेद बर्फ से ढक जाती है तो नजारा कुछ और ही होता है। गर्मियों के दिनों में पर्यटकों के सबसे फेवरेट जगहों में एक है। यहां अप्रैल अंत में भी माइनस 15 डिग्री तापमान गिर गया है। वहीं सर्दियों में लाहौल स्पीति घाटी (Lahaul Spiti) में तापमान माइनस 30 से माइनस 40 डिग्री तक गिर जाता है।

सियाचिन ग्लेशियर, गर्मी में माइनस 12 डिग्री तापमान
दुनिया का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र, सियाचिन ग्लेशियर, अब पर्यटकों के लिए खुला है, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 21 अक्टूबर 2019 को घोषणा की थी। सियाचिन बेस कैंप से कुमार पोस्ट तक पर्यटन की अनुमति दी गई है जो 15,000 फीट से ऊपर है। बता दें कि अप्रैल के महीन में यहां तापमान माइनस 12 डिग्री है। सियाचिन ग्लेशियर उत्तरी हिमालय के काराकोरम रेंज में, पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा के पास स्थित है। इसका उच्चतम बिंदु इंदिरा कोल में 5753 मीटर - 3600 मीटर की ऊंचाई पर है। चीन और पाकिस्तान के साथ सीमाओं के कारण, सियाचिन ग्लेशियर का भारतीय सेना के लिए सामरिक महत्व है, जिसे दुनिया में सबसे ऊंचा युद्ध क्षेत्र कहा जाता है।

सेला दर्रा, तवांग, अरुणाचल प्रदेश - Sela Pass,Tawang, Arunachal Pradesh
सेला दर्रा जो कि अरुणाचल के तवांग में है आमतौर पर साल भर बर्फ में ढका रहता है, लेकिन केवल सर्दियों के महीनों में ही बंद रहता है। हिमालय के शानदार दृश्य पेश करते हुए, अरुणाचल प्रदेश के पर्यटकों के बीच दर्रे में वृद्धि एक लोकप्रिय गतिविधि है। यहां अप्रैल के महीने में भी माइनस में तापमान रहता है। 22 अप्रैल के तापमान की बात करें तो यहां 2 डिग्री के पास तापमान है। सेला दर्रा तवांग को असम से तेजपुर और गुवाहाटी से जोड़ता है।

कारगिल लद्दाख, (Kargil, Ladakh)
कारगिल लद्दाख का प्रसिद्ध शहर है। कारगिल समुद्र तल से 8,780 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। गर्मियों यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से 8 डिग्री रहता है। यानी कह सकते हैं कि एक तरह से कारगिल (kargil) में ठंड पड़ रही है अभी। अभी आप वहां घूमने जा सकते हैं। लेकिन सर्दियों में तो यहां रिकॉर्ड तोड़ तापमान गिरता है। सर्दियों के महीनों में यहां तापमान माइनस 40 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे गिर जाता है।

हेमकुंड साहिब, उत्तराखंड- Hemkund Sahib, Uttarakhand
हेमकुंड साहिब 4329 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुरुद्वारा है। यह फूलों की घाटी के पास उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। इस पवित्र तीर्थस्थल का नाम गुरुद्वारे से सटे ग्लेशियल झील हेमकुंड से मिला है, जिसका शाब्दिक अर्थ 'बर्फ की झील' है। यहां भी गर्मी में घूमने का आनंद लिया जा सकता है। क्योंकि अप्रैल-मई में भी यहां तापमान 8 डिग्री से लेकर 15 डिग्री के बीच में ही होता है। सिखों का यह तीर्थ स्थान दसवें सिख गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी (1666-1708) को समर्पित है और इसका उल्लेख स्वयं गुरु जी को समर्पित कार्य दशम ग्रांट में भी मिलता है। हेमकुंड झील के तट पर भगवान राम के भाई लक्ष्मण का एक छोटा मंदिर भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+