मदर टरेसा की सेवा के पीछे का उद्देश्य धर्मांतरण था : मोहन भागवत

भरतपुर। धर्मांतरण का मुद्दा इन दिनों गरमाया हुआ है। हिंदू को मुस्लिम तो मुसलमान को हिंदू बनाने का काम चल रहा है। लोगों के धर्म परिवर्तन कराए जा रहे हैं तो इसे लेकर विवादित बयान भी आ रहे हैं। ताजा बयान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की ओर से आया है।

mohan bhagwat

धर्मांतरण पर विवादित बयान देते हुए मोहन भागवत ने कहा है कि मदर टेरेसा द्वारा गरीबों के लिए किए गए सेवा कार्यों का मुख्य मकसद धर्म परिवर्तन था। एक कार्यक्रम में भागवत ने मदर टरेसा के ऊपर ये बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है। भागवत ने कहा कि सवाल धर्मपरिवर्तन का नहीं है लेकिन ये सेवा की आड़ पर होता है।

भागवत ने कहा कि मदर टेरेसा की सेवा अच्छी रही होगी, लेकिन इसमें एक उद्देश्य हुआ करता था कि जिसकी सेवा की जा रही है उसका ईसाई धर्म में धर्मांतरण किया जाए। भागवत ने कहा कि सवाल धर्मपरिवर्तन का नहीं है लेकिन ये सेवा की आड़ पर होता है। उन्होंने तो ये तक कह दिया कि ऐसे में सेवा दूषित हो जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+