VIDEO: मंदिर में गाउन पहनकर प्रवेश करने पर विवाद, महिला पुलिस ने की पिटाई

ये मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात भी सामने आई है। इस मंदिर में महिलाओं को गाउन पहनकर प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। उसके बावजूद महिला पुलिस कर्मचारी प्रतीक्षा लाकडे मंदिर में गाउन पहनकर आई थी।

कल्याण। कल्याण में महिला पुलिस कर्मचारी द्वारा मंदिर परिसर में मारपीट करने का मामला सामने आया है। मंदिर में गाउन पहनकर प्रवेश करना मना है, इस वजह से दो महिलाओं में कहा सुनी हुई, महिला पुलिस कर्मचारी द्वारा दूसरी महिला को बेरहमी से पिटाई करने की बात सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मारपीट करने वाली महिला पुलिस कर्मचारी है। पीड़ित महिला संबंधित महिला पुलिस कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने गई तो सिर्फ एनसी दाखिल करने की बात सामने आई है।

Controversy on Gown wearing lady inside Temple in Maharashtra

जानकारी के मुताबिक कल्याण के तीसगांव क्षेत्र में तिसाई मंदिर में मंगलवार शाम सात बजे के करीब ये घटना घटी। मंदिर में गाउन पहन कर क्यों प्रवेश किया, ऐसा सवाल करने पर महिला का महिला पुलिस कर्मचारी से बवाल, मारपीट तक पहुंच गया। ये मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात भी सामने आई है। इस मंदिर में महिलाओं को गाउन पहनकर प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।

उसके बावजूद महिला पुलिस कर्मचारी प्रतीक्षा लाकडे मंदिर में गाउन पहनकर आई थी। उसी समय पीड़ित महिला आशा गायकवाड ने इस बारे में उनको बताया कि मंदिर में गाउन पहनकर आना मना है, आप मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकते। इस बात पर दोनों के बीच बहस छिड़ गई और महिला पुलिस कर्मचारी द्वारा बेरहमी से पीड़ित महिला को लात और घूसों से पिटाई की गई।

मंदिर में गाउन पहनकर महिलाओं को प्रवेश नहीं देने का मामला भी गलत है, फिर भी महिला पुलिस कर्मचारी लाकडे को इस बारे में शिकायत करनी चाहिए थी, उनके द्वारा मंदिर परिसर में नियमों को ताक पर रखकर अपनी खाकी वर्दी का रोब दिखाना स्थानीय नागरिकों को कतई बर्दाश्त नहीं हो रहा है। इस बात से सभी स्थानीक नागरिक खफा हैं, पुलिस की गुंडागर्दी और महिला पुलिस कर्मचारी को सहयोग करने का आरोप नागरिकों द्वारा लगाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+