राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस- झामुमो गठबंधन की 'कमजोरी' आई सामने, दोंनों सहयोगी दलों में बढ़ी तकरार

रांची, 30 मई। राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस के बीच में तकरार बढ़ती जा रही है। झामुमो ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। वहीं कांग्रेस ने इसके एकतरफा कहा है।

Sonia gandhi And Hemant Soren

झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस का रुख साफ है। गठबंधन का उम्मीदवार सर्वसम्मति चुना जाएगा। इसको लेकर अविनाश पांडे ने पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात भी की है। उन्होंने बताया कि राज्यसभा उम्मीदवार को नाम को लेकर मुख्यमंत्री ने भी इस पर चर्चा हुई है। पांडे ने कहा कि यह संभव है कि यह गलत सूचना दी जा रही है। झामुमो उम्मीदवार की घोषणा एकतरफा थी।

Recommended Video

      Rajya Sabha Election: Imran Pratapgarhi के नाम पर Congress में मतभेद उजागर | वनइंडिया हिंदी

      कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि इस फैसले से स्वाभाविक रूप से नाराज है क्योंकि हमें एक चर्चा और विश्वास की उम्मीद थी। उन्होंने राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेताओं और विधायकों की शिकायतें सुनने और सीएम हेमंत सोरेन से भी इस मामले पर चर्चा करने की बात कही है।

      वहीं दूसरी ओर झामुमो के कार्यकारी अक्ष्यक्ष महुआ माजी के नाम की घोषणा स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की है। सीएम ने कहा कि महुआ का नाम सोनिया गांधी, झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के साथ चर्चा के बाद तय किया गया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+