देश के लिए प्रवासियों के योगदान को राजनाथ सिंह ने सराहा
गांधीनगर। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय प्रवासियों के योगदान की प्रशंसा करते हुए शुक्रवार को कहा कि भारत को उनपर गर्व है और वे भारत की अदम्य भावना का एक उदाहरण हैं। उन्होंने यहां 13वें प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) के अंतिम दिन समारोह को संबोधित किया।

राजनाथ ने कहा कि विभिन्न देशों में 2.5 करोड़ प्रवासी भारतीय रहते हैं और कड़ी मेहनत, समर्पण तथा कौशल के बल पर अपने लिए एक जगह बनाई है। मैं यह कहना चाहता हूं कि हमें आप पर गर्व है। आप भारत की अदम्य भावना का एक उदाहरण हैं।
हम आपके बड़े योगदान को नहीं भुला सकते। उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय मूल के व्यक्ति (पीआईओ) तथा भारत की विदेशी नागरिकता (ओसीआई) कार्ड का विलय करने का वादा किया था, जिसे पूरा कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications