खुदरा महंगाई दर सितंबर में 3.99 प्रतिशत पर पहुंची, 14 महीने में सबसे ज्यादा

नई दिल्ली। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) यानी खुदरा महंगाई दर सितंबर महीने में 3.99 प्रतिशत रही है। ये 14 महीने का उच्चतम स्तर है। जुलाई 2018 के बाद सितंबर 2019 में खुदरा महंगाई दर सबसे सबसे ज्यादा रही है। बीते माह अगस्त के मुकाबले खुदरा महंगाई दर 0.78 प्रतिशत बढ़ी है। अगस्त में खुदरा महंगाई दर 3.21 फीसदी थी जो सितंबर में 3.99 पर पहुंच गई है। सितंबर में ग्रामीण महंगाई दर 3.24 और शहरी 4.78 प्रतिशत रही है। वहीं अगस्त में अगस्त में ग्राणीण महंगाई दर 2.25 और शहरी महंगाई दर 4.49 फीसदी थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने सोमवार को ये आंकड़े जारी किए हैं।

Consumer Price Index, CPI, Retail Inflation, Inflation in September, Inflation, महंगाई दर, सीपीआई, खुदरा महंगाई दर,

सितंबर में सब्जियां काफी महंगी हुई हैं। सब्जियों के भाव में सितंबर में 15.40 फीसदी का इजाफा हुआ है। सितंबर में खाद्य वस्तुएं महंगी होने की वजह से खुदरा महंगाई दर पर ज्यादा असर पड़ा। आरबीआई का लक्ष्य खुदरा महंगाई दर को 4 फीसदी के दायरे में रखने का है। सितंबर में खुदरा महंगाई इसके करीब ही पहुंच गई है।

वहीं सितंबर में थोक महंगाई में भारी कमी दर्ज की गयी है। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई दर सितंबर में 0.33 प्रतिशत रही है, जबकि अगस्त महीने में यह 1.08 प्रतिशत थी। वहीं सितंबर 2018 में थोक महंगाई 5.22 प्रतिशत थी। जून 2016 के बाद महंगाई पहली बार इतने नीचे स्तर पर आई है। थोक महंगाई का यह तीन साल का निचला स्तर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+