बड़ी खबर: इस तारीख से शुरू हो सकता है अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम
अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने का इंतजार कर रहे भगवान राम के भक्तों के लिए एक बड़ी खबर आई है।
नई दिल्ली। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने का इंतजार कर रहे भगवान राम के भक्तों के लिए एक बड़ी खबर आई है। खबर के मुताबिक, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण आगामी 15 दिसंबर से शुरू हो सकता है। मंदिर निर्माण को लेकर फिलहाल तकनीकी विशेषज्ञों की रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आते ही निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पिछले दो दिनों से अयोध्या में चल रही मंदिर निर्माण समिति की बैठक मंगलवार को खत्म हुई और समिति ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि जल्द ही राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होने वाला है।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, अयोध्या में राम मंदिर को लेकर बुलाई गई बैठक में मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के अलावा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकारी भी शामिल हुए। आपको बता दें कि इससे पहले 15 अक्टूबर से राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होना था, लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ा दिया गया। इसके अलावा मंदिर निर्माण से जुड़े विशेषज्ञों को भी साइट के अंदर कुछ मीटर तक ढीली रेत मिली, जिसकी वजह से राम मंदिर निर्माण की तारीख आगे बढ़ाई गई।
'काम तभी शुरू होगा, जब कंस्ट्रक्शन कंपनियां संतुष्ट होंगी'
मंदिर निर्माण समिति के सदस्य अनिल मिश्रा ने इस बारे में और जानकारी देते हुए बताया, 'मंगलवार को बुलाई गई बैठक मुख्य रूप से अभी तक की तैयारी और राम मंदिर निर्माण के काम को लेकर थी। बैठक में निर्माण कार्य शुरू होने से पहले की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में फैसला लिया गया कि तकनीकी प्लान और डिजाइन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 दिसंबर से राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू किया जा सकता है। चूंकि यह एक भव्य निर्माण है और ऐसे मामलों में वक्त लगता है। राम मंदिर निर्माण का काम तभी शुरू होगा, जब इसमें शामिल कंस्ट्रक्शन कंपनियां संतुष्ट होंगी।












Click it and Unblock the Notifications