Constitution Day 2020: संविधान दिवस आज, राष्ट्रपति कोविंद ने पढ़ी प्रस्तावना, जानिए इससे जुड़ी खास बातें

नई दिल्ली। आज पूरा देश संविधान दिवस मना रहा है, इस मौके पर राष्ट्रपति नामनाथ कोविंद संविधान की प्रस्तावना का पढ़ा। हर वर्ष 26 जनवरी के मौके पर राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज के ही दिन देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को कानूनी रूप से अपनाया था, हालांकि 26 जनवरी 1950 को इसे देशभर में लागू किया गया था। बता दें कि देश का संविधान 2 साल 11 महीने और 18 दिन में बनकर तैयार हुआ था। इसे 26 नवंबर 1949 को स्वीकार किया गया था और 26 जनवरी 1950 को इसे देश में लागू किया गया था, जिसके बाद भारत गणराज्य में संविधान को लागू कर दिया गया था।

ram nath

Recommended Video

    Constitution Day: 26 November को जाता संविधान दिवस, जानें संविधान बनने की खास बातें | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि मूल रूप से भारतीय संविधान में कुल 396 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थीं लेकिन बाद में अलग-अलग संशोधन के बाद इसमे कुल 470 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियां हैं। बता दें कि संविधान की प्रतियों को हिंदी और अग्रेजी दो भाषाओं में लिखा गया था। इन दोनों ही प्रतियों को देश की संसद में हीलियम भरे डिब्बे में सुरक्षित रखा गया है। संविधान की मूल प्रति 16 इंच चौड़ी, 22 इंच लंबी चर्मपत्र की शीटों पर लिखी गई है। इसमे कुल 251 पेज हैं। संविधान की मूल कॉपी को प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने हाथ से लिखा था। इसे बेहतरीन कैलीग्राफी के जरिए इटैलियन अक्षर में लिखा गया है। इसे हर पेज को शांतिनिकेतन के कलाकारों ने सजाया था।

    भारतीय संविधान के प्रावधानों को अलग-अलग देशों से लिया गया है। इसे युनाइटेड किंगडम, अमेरिका, जर्मनी, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान आयरलैंड के संविधान से तैयार किया गया है। संविधान में मौलिक अधिकारों, कर्तव्यो, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति की शक्तियों का वर्णन किया गया है। इसके अलावा कार्यपालिका, न्यायपालिका, विधान पालिका की शक्तियों का भी वर्णन किया गया है। संविधान को देश की मूल भावना मना जाता है और इसकी मूल भावना की रक्षा सुप्रीम कोर्ट की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+